Saturday, April 27, 2024
Advertisement

ऋषि कपूर के लिए पार्टी की तैयारी कर रहीं आलिया?

आलिया भट्ट ऋषि कपूर के लिए पार्टी की तैयारियां कर रही हैं। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: September 13, 2019 7:30 IST
ऋषि कपूर के लिए पार्टी...- India TV Hindi
ऋषि कपूर के लिए पार्टी की तैयारी कर रहीं आलिया?

मुंबई: ट्विटर पर इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि न्यूयॉर्क से कैंसर का सफल इलाज करवाकर वतन लौटे ऋषि कपूर के लिए उनके बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट एक होमकमिंग पार्टी की तैयारियां कर रही हैं। 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया अपने डैड-फिल्ममेकर महेश भट्ट के घर पर ऋषि कपूर के लिए पार्टी होस्ट करना चाहती हैं।

Related Stories

ऋषि कपूर 11 महीनों बाद 10 सितंबर को न्यूयॉर्क से कैंसर का सफल इलाज करवाकर वतन लौटे हैं। इस दौरान देश और दुनिया की कई मशहूर हस्तियां उनसे मिलने और उनका हालचाल जानने न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

हाल में ही आलिया और रणबीर ने केनिया में अपनी बिताई छुट्टियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। आलिया अब रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ब्रह्मा' में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement