Saturday, April 27, 2024
Advertisement

अक्षय कुमार ने सलमान खान को सैनिटरी पैड बनाना सिखाया!

अक्षय ने सलमान खान को मशीन से सैनिटरी पैड बनाना सिखाया। बिग बॉस के सेट पर पूरा अरेजमेंट था, जिससे सैनिटरी नैपकिन्स बनाया जा सकता है।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: January 14, 2018 23:03 IST
Bigg Boss Grand Finale- India TV Hindi
Bigg Boss Grand Finale

नई दिल्ली: रविवार को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हुआ। फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रचार के लिए पहुंचे थे। प्रमोशन के दौरान अक्षय ने पीरियड्स की समस्याओं का जिक्र किया। अक्षय ने बताया कि किस तरह महिलाएं आज भी पीरियड्स में गंदे कपड़े, राख और सूखे पत्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारी होती हैं। इसके बाद अक्षय ने अपनी फिल्म पैडमैन के रियल हीरो अरुणाचलम मुरुगनथम की बात बताई। जिन्होंने ऐसी मशीन बनाई जिससे सैनिटरी पैड्स सस्ते तरीके से बनने लगे।

इसी क्रम में अक्षय ने सलमान खान को भी मशीन से सैनिटरी पैड बनाना सिखाया। बिग बॉस के सेट पर पूरा अरेजमेंट था, जिससे सैनिटरी नैपकिन्स बनाया जा सकता है। इसके बाद सलमान और अक्षय ने सेट पर सैनिटरी नैपकिन्स बनाया।

इसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार बिग बॉस के घर के अंदर गए। वहां 3 फाइनलिस्ट मौजूद थे, विकास, शिल्पा और हिना। अक्षय कुमार ने टॉप 2 फाइनलिस्ट हिना और शिल्पा को छोड़कर और विकास को लेकर बिग बॉस के घर से बाहर आ गए।

Bigg Boss Grand Finale

Bigg Boss Grand Finale

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement