Friday, March 29, 2024
Advertisement

अजय ने लता से मांगी माफी, कहा- आकर थप्पड़ भी मार सकती हैं

अजय देवगन फिल्म टोटल धमाल रिलीज हो गई। बड़ी स्टारकास्ट अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता स्टारर को दर्शको का काफी प्यार मिल रहा है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: February 23, 2019 7:56 IST
अजय देवगन- India TV Hindi
अजय देवगन

नई दिल्ली: अजय देवगन फिल्म टोटल धमाल रिलीज हो गई। बड़ी स्टारकास्ट अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता स्टारर को दर्शको का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी और उन्होंने 'मुंगडा' गाने पर डांस किया है। और यह गाना 1978 का फेमस गाना मुंगडा का रिमेक है जिसपर हेलन ने डांस किया था। लेकिन मशहूर गायिक लता मंगेशकर को पुराने गाने के रिमेक करने पर शुरु से आपत्ति रही है और इस बार भी लता को फेमस गाना मुंगडा के रिमेक पर आवाज उठाई है।

बता दें कि मूवी धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। बता दें कि मूवी में 1978 में रिलीज हुई फिल्म इंकार का गाना मुंगड़ा, रिक्रिएट किया गया है। गाना हेलन पर फिल्माया गया था और सुपरहिट रहा था। टोटल धमाल में इसे सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिक्रीएट किया गया था। गाने को उषा मंगेशकर ने गाया था। उषा की बड़ी बहन और महान गायिका लता मंगेशकर ने रिक्रिएट वर्जन पर आपत्ति जताई थी। इस पर अजय देवगन का रिएक्शन आ गया है।

अजय देवगन ने कहा है कि- लता जी बहुत सीनियर हैं। मुझे ऐसा लगता है कि बहुत सारे लोग गाने को रिक्रिएट करते हैं मगर इस बारे में नहीं सोचते। अगर उन्हें बुरा लगा है तो वे हमे आकर थप्पड़ भी मार सकती हैं। उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है। मतलब मैं सच में कह रहा हूं। वे हम सबको आकर डांट भी सकती हैं। यहां तक कि अगर उन्हें इसमें कुछ बुरा लगा है तो हम माफी मांगने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि ऐसा पहला मौका नहीं है जब लता मंगेशकर ने पुराने गानों के रीमेक पर आपत्ति जताई हो। वे पहले भी कई दफा बॉलीवुड में पुराने गानों के साथ धड़ल्ले से हो रही छेड़छाड़ पर खेद प्रगट कर चुकी हैं।

टोटल धमाल की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन के अलावा, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित नेने, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रिदेश देशमुख, संजय दत्त, जॉनी लिवर जैसे सितारे शामिल हैं। फिल्म शुक्रवार यानी 22 फरवरी, 2019 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म के ट्रेलर ने ही फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्सुक्ता बढ़ा दी थी। ओपनिंग डे पर फिल्म के 15 करोड़ के आस-पास की कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।  फिल्म को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

'Manikarnika' में कंगना रनौत ने इस तरह शूट किया युद्ध का सीन, ऐसे घोड़ा चलाते हुए Video हुआ वायरल

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद करने के लिए आगे आए संग्राम सिंह

'लुका-छुप्पी' का नया गाना 'दुनिया' हुआ रिलीज, कृति और कार्तिक रोमांस करते आए नजर 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement