Friday, April 19, 2024
Advertisement

47 साल पुराने यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता जीतेंद्र पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वो इतने साल तक अपने माता-पिता की वजह से खामोश रही।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: March 07, 2018 13:37 IST
Actor Jeetendra- India TV Hindi
Actor Jeetendra

नई दिल्ली: मशहूर फिल्म स्टार जीतेंद्र पर उनकी एक रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शिमला के महिला थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला साल 1971 का है जब वो महिला 18 साल की थी और अभिनेता जीतेंद्र 28 के थे। जीतेंद्र पर आरोप है कि अपनी फिल्म की शूटिंग दिखाने के लिए वो महिला को शिमला लेकर आए थे। महिला के पिता ने भी यही सुनकर उसे साथ जाने की इजाजत दे दी। रात को शिमला के एक होटल में नशे में धुत होकर जीतेंद्र ने महिला का यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वो इतने साल तक अपने माता-पिता की वजह से खामोश रही। लेकिन वो अब गुजर चुके हैं इसलिए उसने शिकायत करने का फैसला कर लिया। महिला ने शिकायत पत्र भेजकर जीतेंद्र पर एफआईआर की मांग की है।

महिला जल्द ही शिमला आकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने वाली है। शिकायत के आधार पर जीतेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस लगातार सच्चाई की जांच में जुटी है, और महिला के साथ लगातार संपर्क में है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement