Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

सिक्योरिटी तोड़कर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसी सलमान की 'दुल्हन', दी खुदकुशी की धमकी

सलमान खान जल्द ही रेस 3 में अभिनय करते नजर आएंगे।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: March 18, 2018 11:21 IST
सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर उनके फैंस में जो दीवानगी हो वो किसी से छिपी नहीं है। खासकर सलमान की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। 52 की उम्र में भी सलमान मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। हाल ही में सलमान की ऐसी ही एक फीमेल फैन ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान रह गया। सलमान की फैन ने खुद को उनकी पत्नी घोषित कर दिया।

खबरों के मुताबिक हाल ही में सलमान खान की एक फीमेल फैन उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में घुस आई। बताया जा रहा है कि वो सिक्योरिटी से बचते बचाते गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर घुस गई। जब सिक्योरिटी की नजर उस पर पड़ी तो उसे बाहर जाने को कहा। लेकिन वो इनकार करती रही। उसके हाथ में तेज धारदार हथियार था और वो आत्महत्या की धमकी देने लगी। उसने कहा सलमान खान उसके पति हैं और वो उनसे मिले बिना यहां से नहीं जाएगी। खैर किसी तरह उसे घर से बाहर निकाला गया।

जब यह घटना हुई उस वक्त सलमान अपने घर में मौजूद नहीं थे। वो अपनी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग के लिए आबूधाबी में थे। रेमो डिसूजा इस फिल्म के निर्देशक हैं। इस फिल्म में जैकलिन, बॉबी, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।  ईद पर यह फिल्म रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement