Friday, March 29, 2024
Advertisement

KGF स्टार यश के घर के बाहर फैन ने खुद को लगाई आग, बर्थडे पर ना मिल पाने से था नाराज

KGF स्टार यश के घर के सामने उनके एक फैन नेआत्महत्या कर ली है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: January 10, 2019 16:21 IST
 KGF star Yash- India TV Hindi
 KGF star Yash

KGF  स्टार यश मंगलवार को 33 साल के हो गए, लेकिन उनके लिए यह दिन खुशी की जगह मातम में बदल गया। यश ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे क्योंकि उनके परिवार के एक अहम सदस्य डॉक्टर अमबरीश का निधन हो गया है और साथ ही एक फैन ने उनके घर के सामने आत्महत्या भी कर ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि आर नामक 26 साल के एक युवक को यश के दक्षिण बंगलुरु वाले घर में एंट्री देने से मना कर दिया गया। रवि कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था। घर में जाने की अनुमति न मिलने से रवि नाराज हो गया क्योंकि वह हर साल यश के जन्मदिन पर उनसे मिलता था। इसके बाद रवि ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह देखने के बाद स्थानीय लोगों ने कंबल लपेटकर आग बुझाने की कोशिश की। वो रवि को विक्टोरिया अस्पताल भी ले गए, लेकिन उसकी जान बन नहीं पाई।

रवि को 70% बर्न हुआ था और अपनी जिंदगी से लड़ते हुए भी उसने डॉक्टर्स से पूछा कि क्या यश उन्हें देखने आएंगे। बर्न्स वार्ड के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर केटी रमेश ने कहा- ''वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। हम उसकी ड्रेसिंग कर रहे थे। तब उसने डॉक्टर्स से पूछा कि क्या यश उससे मिलने आएंगे।''

इस घटना पर यश ने कहा- ''मेरे जन्मदिन पर उसने मेरे साथ सेल्फी क्लिक की थी। हालांकि इसे फैन होना नहीं कहते। मुझे नहीं लगता कि वह मेरा फैन था। मैं अपने फैंस से अनुरोध करूंगा कि कभी ऐसा कदम न उठाएं। अपने जन्मदिन के कुछ दिन पहले ही मैंने वीडियो शेयर कर कहा था कि इस साल मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। यह बहुत दुखद है।''

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

मुंबई पुलिस ने 'गली बॉय' रणवीर सिंह को क्यों किया ट्रोल?

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय 11 साल बाद एक साथ फिल्म में आ सकते हैं नजर

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement