Saturday, April 20, 2024
Advertisement

नाइजीरिया के सिंगर ने गाया 'रिंकिया के पापा' गाना, लोग खूब पसंद कर रहे हैं

नाइजीरिया के सिंगर सैम्युअल सिंह ने मनोज तिवारी का गाना गाकर यूट्यूब में तहलका मचा दिया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: January 08, 2019 12:05 IST
Rinkiya ke Papa (EDM Cover) - Samuel Singh- India TV Hindi
Rinkiya ke Papa (EDM Cover) - Samuel Singh

मुंबई: मनोज तिवारी ने साल 2002 में अपना एक गाना रिलीज किया था जिसके बोल बहुत ही अजीब थे लेकिन लोगों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था, अभी भी यह गाना अक्सर सुनने को मिल जाता है। अब इसी गाने को नाइजीरिया के सिंगर सैम्युअल सिंह ( Samuel Singh) ने आवाज दी है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कैंसर की वजह से एक हाथ गंवा चुके सैम्युअल सिंह अक्सर भोजपुरी गाना गाते हैं और यूट्यूब पर अपलोड करते हैं।

गाना देखते ही देखते सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हफ्ते भर पहले रिलीज हुए इस गाने को करीब 70 लाख लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए ये गाना...

सैम्युअल अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर वीडियोज अपलोड करते रहते हैं, हाल ही में उन्होंने दारू पार्टी गाना भी अपलोड किया था। उनके इंडियन फैंस की संख्या काफी हो गई है, अपने गानों को विदेशी शख्स के मुंह से सुनकर इंडियन्स भी खूब खुश होते हैं और दिल खोलकर कमेंट बॉक्स में प्यार लुटाते रहते हैं।

भोजपुरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bhojpuri News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement