Thursday, April 18, 2024
Advertisement

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'बंधन' YouTube पर हो रही है वायरल

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: April 22, 2019 23:56 IST
Bhojpuri Cinema- India TV Hindi
Bhojpuri Cinema

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। इस बार तो उनकी पूरी फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। खेसारी लाल यादव के इस फिल्म ने यूट्यूब पर धमाका मचाकर रख दिया है। इस फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। मॉडर्न लुक में खेसारी लाल यादव धमाल मचा रहे हैं। देखिए वीडियो-

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने इस फिल्म में प्यार, रोमांस और डांस सब किया है। खेसारी अपने मजेदार डांस के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में भी आपको उनके गाने और डांस देखने को मिलेंगे। इसी  वजह से खेसारी को यूट्यूब का किंग भी कहा जाता है, क्योंकि उनके जो भी गाने आते हैं वो यूट्यूब पर ट्रेंड जरूर करते हैं।

हाल ही में खेसारी लाल यादव द कपिल शर्मा शो में भी शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की थीं, और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bhojpuri News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement