Thursday, April 18, 2024
Advertisement

Bhojpuri: पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया गाना 'बदनाम कर दोगी' हो रहा हिट

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का नया गाना 'बदनाम कर दोगी' सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है।

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Updated on: September 07, 2019 18:01 IST
Pawan singh- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Pawan singh

भोजपुरी Bhojpuri सिनेमा आजकल काफी हिट हो रहा है। ऐसे में यूजर यूट्यूब पर जाकर भोजपुरी स्टारों के गाने औऱ वीडियो देख रहे हैं। हिंदी की तरह भोजपुरी सिनेमा में भी गाने पॉपुलर हो रहे हैं।

ऐसे में भोजपुरी सिंगर और स्टार पवन सिंह pawan singh और रानी चटर्जी का नया गाना 'बदनाम कर दोगी' (Badnam Kardegi) यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही  हिट हो रहा है। ये रैप सॉन्ग है और इसका रैप हिस्सा रानी चटर्जी ने बड़े ही शानदार तरीके से गाया है। पवन सिंह औऱ प्रियंका सिंह पहले भी शानदार और सुपरहिट गाने गा चुके हैं जिसे करोड़ोंलोगों ने पसंद किया था।

इस गाने में पवन सिंह का साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। गाने के बोल श्याम देहाती और आज़ाद सिंह ने मिलकर लिखे हैं। इस रैप सॉन्ग का म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है। गाना 6 सितंबर को सुबह सात बजे यूट्टयूब  पर रिलीज किया गया है लेकिन यूजर कई चैनलों पर जा जा कर इसे देख रहे हैं औऱ इसकी व्यूअरशिप लगातार बढ़ती जा रही है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bhojpuri News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement