Thursday, April 25, 2024
Advertisement

आम्रपाली दुबे के डांस ने मचाई धूम, वायरल हो रहा है वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 07, 2019 13:24 IST
Amrapali dubey- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Amrapali dubey

भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे(Amrapali Dubey) अपने डांस से सभी का दिल जीत लेती हैं। उनकी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इस बार फिर उनके भोजपुरी गाने 'मोर बलमुआ हो' ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।

भोजपुरी गाने 'मोर बलमुआ हो' में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी धमाल मचा रही है। दोनों ही बहुत बढ़िया डांस कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे के इस गाने को 37 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह यूट्यूब में अभी भी ट्रेंड कर रहा है। यह गाना आम्रपाली और निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला 2' का है।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में काफी हिट है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अफेयर की खबरें भी आती रहती हैं। लेकिन दोनों ही इसे अफवाह बताते हैं। 

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म निरहुआ चलल लंदन इसी साल रिलीज हुई है। फिल्म की काफी अच्छी कमाई हुई।

Also Read:

All Time Hit बनने जा रहा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का Video 'देवर करे घात ए राजा', 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Bhojpuri Star खेसारी लाल यादव के नए गाने 'विडियो बना के' की मची धूम, काजल राघवानी संग जबरदस्त केमेस्ट्री

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bhojpuri News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement