Friday, April 19, 2024
Advertisement

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' देखने पहुंची भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, पॉपकॉर्न के साथ शेयर की तस्वीर

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 27, 2019 13:18 IST
कबीर सिंह- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कबीर सिंह

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और एक्ट्रेस किआरा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और शाहिद की पहली 100  करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म को देखने के लिए हर कोई जा रहा है तो भोजपुरी स्टार्स कैसे पीछे रहते। भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी शाहिद और किआरा की यह फिल्म देखी। आम्रपाली दुबे ने सिनेमा हॉल से पॉपकॉर्न के साथ तस्वीर शेयर की है।

येलो कलर के वन पीस में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने साथ में ब्लू डैनिम जैकेट पहनी हुई है। तस्वीर में वो मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- कबीर सिंह

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'जय वीरू' 28 जून को रिलीज होने जा रही है। आम्रपाली ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर साझा किया है।

आम्रपाली दुबे भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 

भोजपुरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Bullet Par Baitha: खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा का गाना खूब हो रहा है वायरल

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने साथ में किया धमाकेदार डांस, अभी देखिए Video

अरविंद अकेला की भोजपुरी फिल्म 'राज तिलक' 12 जुलाई को होगी रिलीज

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bhojpuri News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement