Thursday, April 25, 2024
Advertisement

ओवैसी ने खाई कसम, कहा BJP अगर उनको भी एक गाय सौंपे तो उसको बहुत सम्मान के साथ रखेंगे

हैदराबाद से सांसद और आल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्षा असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर से अपने बयान के लिए चर्चा में हैं

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: November 12, 2018 15:14 IST
Asaduddin Owaisi ask BJP to give him a cow and promise to keep it with the utmost respect- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi ask BJP to give him a cow and promise to keep it with the utmost respect

नई दिल्ली। हैदराबाद से सांसद और आल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्षा असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर से अपने बयान के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की उस घोषणा पर निशाना साधा है जिसमें कहा गया है पार्टी तेलंगाना में चुनाव जीतने पर राज्यों के गावों में एक लाख गायें बांटेगी।

भाजपा की इस घोषणा पर औवेसी ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी एक गाय उनको भी देगी? औवेसी ने कसम खाते हुए कहा कि अगर भाजपा उन्हे एक गाय देती है तो वह उस गाय को अपने पास बहुत सम्मान के साथ रखेंगे, लेकिन सवाल उठता है कि क्या भाजपा उन्हें गाय देगी? उन्होंने आगे जनता को संबोधित करते हुए कहा यह हंसने का मामला नहीं है, जरा इसके बारे में सोचिए।

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें पार्टी ने चुनाव जीतने पर हर साल एक लाख गायों को फ्री में बांटने की घोषणा की थी, पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि गावों में गायें उनकी दी जाएगी जो लेना चाहते हैं और उनको त्यौहारों के मौके पर बांटा जाएगा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Telangana Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement