Saturday, April 20, 2024
Advertisement

राजस्थान में अमित शाह अब ‘मिशन-180’ की बात क्यों नहीं कर रहे: अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने उम्मीद जताई कि राजस्थान के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: November 13, 2018 17:18 IST
amit shah- India TV Hindi
amit shah

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान में भाजपा की ओर से जारी 131 उम्मीदवारों की सूची को कमजोर करार दिया और कहा कि अमित शाह अब राज्य में ‘मिशन-180’ की बात क्यों नहीं कर रहे हैं। गहलोत ने उम्मीद जताई कि राजस्थान के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मिशन-180 की बात करने वाले अमित शाह अब चुप क्यों हैं। दरअसल, भाजपा की सूची में कोई दम नहीं है। इससे मिशन-180 की हकीकत बेनकाब हो गई है। इनके दावों की धज्जियां उड़ गई हैं।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव ने कहा, ‘‘भाजपा राजस्थान में बेनकाब हो गई है। राज्य सरकार की नाकामियां घर-घर तक पहुंच गई हैं। लोगों को पता चल गया है कि इस सरकार में क्या हो रहा है।’’

कांग्रेस उम्मीदवारों की प्रस्तावित सूची पर गहलोत ने कहा, ‘‘उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। हमारी कोशिश है कि महिलाओं और युवाओं को ज्यादा मौका मिले।’’

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rajasthan Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement