Friday, April 19, 2024
Advertisement

राजस्थान में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से खुश अशोक गहलोत, कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से पिलाई चाय

अशोक गहलोत के हाथों की चाय पीकर कार्यकर्ता भी कहने लगे उनके हाथों की चाय पीने का मजा ही कुछ और है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 11, 2018 14:04 IST
ashok gehlot- India TV Hindi
ashok gehlot

जयपुर: राजस्थान चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री खुद अशोक गहलोत भी काफी खुश हैं। इसी खुशी में उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से चाय पिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को खुद केतली से चाय कप में डाल कर दी। गहलोत के हाथों की चाय पीकर कार्यकर्ता भी कहने लगे उनके हाथों की चाय पीने का मजा ही कुछ और है। विशेषज्ञों की राय में गहलोत का इस तरह से खुद का पेश करना दरअसल, सीएम की रेस में अपनी उम्मीदवारी को पुख्ता तौर पर पेश करना था।

बता दें कि अशोक गहलोत का स्वभाव बेहद सरल और सहज है। वह आम लोगों से जब मिलते हैं तो उनका कद उनके आड़े नहीं आता। उनका अंदाज ही लोगों को सहज कर देता है। यह बात भी मशहूर है कि वह अपनी गाड़ी में साधारण पारले जी बिस्किट रखते हैं। कड़क चाय के वह बेहद शौकीन हैं। और जब भी चाय की तलब लगती है तो सड़क के किनारे कहीं भी गाड़ी रोककर चाय पी लेते हैं। उनका यहीं अंदाज जमीन से जुड़े नेता की छवि को और मजबूत करता है। 

congress leader ashok gehlot

congress leader ashok gehlot

इससे पहले राजस्थान में कांग्रेस के बहुमत के नजदीक पहुंचने के बाद वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दावा किया कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। गहलोत ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चिंत रहिए, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।’’

उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया और कहा कि ये नतीजे लोकसभा चुनाव का संकेत हैं। गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने बिना मुद्दों के चुनाव लड़ा अब बीजेपी विपक्ष की भूमिका अदा करे। इसके साथ ही उन्होंने निर्दलीयों को साथ आने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा, निर्दलीय हमारे साथ आए तो स्वागत है और पूर्ण बहुमत के बाद भी निर्दलीयों को साथ रखेंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rajasthan Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement