Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Rajasthan Assembly Election 2018: रुझान में कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे

Rajasthan Assembly Election 2018: राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 11, 2018 13:10 IST
Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

Rajasthan Assembly Election 2018: राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने में सक्षम निर्दलीय, बसपा और राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे के कई सदस्य अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। 

किशनगढ़ से निर्दलीय सुरेश टाक निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विकास चौधरी से 3,339 मतों से आगे चल रहे हैं। बहरोड़ से बलजीत यादव भाजपा के मोहित यादव से 1,930 मतों से, थानागाजी में कांती प्रसाद निर्दलीय उम्मीदवार हेमसिंह से 9,110 मतों से, कुशलगढ़ से रामिला खाडिया भीमाभाई से 655 मतों से, बायतू में राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे के उम्मेदाराम कांग्रेस के हरीश चौधरी से 4,240 मतों से, भरतपुर के निर्दलीय दलवीर सिंह रालोद के डॉक्टर सुभाष गर्ग से 4,703 मतों से आगे चल रहे हैं। 

नगर से बसपा के वाजिब अली भाजपा की अनिता सिंह से 20,246 मतों से, डूंगरगढ से माकपा के गिरधारी लाला कांग्रेस के मंगलाराम से 8,001 मतों से, आसपुर से बीटीपी के उमेश कांग्रेस की रिया मीणा से 1,874 मतों से, चौरासी में राजकुमार राउत कांग्रेस की मंजू देवी से 9,441 मतों से, गंगानगर में निर्दलीय राजकुमार गोड कांग्रेस के अशोक चांडक से 2,034 मतों से, भादरा में माकपा के बलवान भाजपा के संजीव कुमार से 6,723 मतों से आगे चल रहे हैं। 

बस्सी में लक्ष्मण मीणा भाजपा के कन्हैया लाल से 1,839 मतों से, दूदू में बाबूलाल नागर भाजपा के डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा 1,200 मतों से, विद्याधर नगर से विक्रम सिंह शेखावत भाजपा के नरपत सिंह शेखावत से 1,314 मतों से, उदयपुरवाटी मे बसपा के राजेन्द्रसिंह गुढा भाजपा के शुभकरण चौधरी से 439 मतों से, फलौदी में कुंभ सिंह भाजपा के पब्बा राम से 1,009 मतों से आगे चल रहे हैं। 

करौली में बसपा के लखन सिंह कांग्रेस के दर्शन सिंह से 2,564 मतों से, खींवसर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चे के हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के सवाईसिंह चौधरी से 5,918 मतों से, मेडता में राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे की इंद्रा देवी निर्दलीय लक्ष्मण राम से 1,015 मतों से, मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय खुशवीर सिंह भाजपा के केसाराम चौधरी से 440 मतों से आगे चल रहे हैं। 

वहीं गंगापुर में निर्दलीय रामकेश भाजपा के मानसिंह गुर्जर से 10,422 मतों से, खंडेला से निर्दलीय उम्मीदवार महादेव सिंह कांग्रेस के सुभाष मील से 2,390 मतों से और सिरोही में संयम लोढा भाजपा के ओटाराम देवासी 7,011 मतों से आगे चल रहे हैं।

देखें चुनावी नतीजे...

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rajasthan Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement