Thursday, April 25, 2024
Advertisement

राजस्थान में BJP को बड़ा झटका, कल कांग्रेस में शामिल होंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र

मानवेंद्र सिंह शियो से विधायक हैं और वह अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: October 16, 2018 15:44 IST
manvendra singh- India TV Hindi
manvendra singh

जयपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा,‘पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुधवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे।'  मानवेंद्र ने 22 सितंबर को भाजपा छोड़ दी थी।

पायलट ने बताया कि वह 17 अक्टूबर को महा दुर्गाष्टमी के पावन दिन पर सुबह 10 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे। राजस्थान के बाडमेर में पचपद्र में आयोजित विशाल स्वाभिमान रैली के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा छोड़ने के बाद से ही मानवेंद्र की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही थी।

मानवेंद्र शियो से विधायक हैं और वह अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।

मानवेंद्र के संबंध भाजपा के साथ 2014 में ही खट्टे हो गए थे, जब पार्टी ने उनके पिता और पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को टिकट देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद जसवंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े और भाजपा के उम्मीदवार से हार गए थे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Rajasthan Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement