Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Assembly Election Results 2018: रुझानों पर शिवसेना का बीजेपी पर तंज, जानें क्या कहा

महाराष्ट्र और केन्द्र में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद शिवसेना के रिश्ते भाजपा के साथ तल्ख रहे हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 11, 2018 15:00 IST
sanjay raut- India TV Hindi
sanjay raut

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के बीच शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए स्पष्ट संदेश है और सत्तारूढ गठबंधन को आत्मावलोकन की जरूरत है। शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा में पार्टी के सांसद संजय राउत ने कहा कि रुझानों से प्रतीत होता है कि भाजपा का विजय रथ थम गया है।

संसद भवन परिसर में राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह स्पष्ट संदेश है और यह हमारे लिए आत्मावलोकन करने का समय है।’’

महाराष्ट्र और केन्द्र में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद शिवसेना के रिश्ते भाजपा के साथ तल्ख रहे हैं। दोनों पार्टियों ने वर्ष 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन सरकार बनाने के लिए बाद में साथ आ गए थे।

ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस से पीछे चल रही है। मध्य प्रदेश में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है। तेलंगाना में टीआरएस का एक बार फिर सरकार बनाना लगभग तय है और मिजोरम में एमएनएफ ने सत्तारूढ कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement