Friday, April 26, 2024
Advertisement

अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- दिल्ली में समय खराब कर रही हैं प्रियंका गांधी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दिल्ली में अपना समय खराब कर रही हैं और दिल्ली में सातों सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो रही है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 08, 2019 15:30 IST
अरविंद केजरीवाल ने...- India TV Hindi
Image Source : PTI अरविंद केजरीवाल ने बोला प्रियंका गांधी पर हमला

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दिल्ली में अपना समय खराब कर रही हैं और दिल्ली में सातों सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो रही है।  अरविंद केजरीवाल इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन तो राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार कर ही हैं, जबकि उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जाकर प्रचार करना चाहिए जहां कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से है।  

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और पीएम नरेंद्र मोदी से ये तीन सवाल पूछे :-

पहला सवाल - दिल्ली में सीलिंग क्यों करवायी? जब दिल्ली के व्यापारी दुखी थे तो सीलिंग क्यों नहीं रुकवायी?

दूसरा सवाल - दिल्ली को अभी तक क्यों नहीं पूर्ण राज्य बनाया?
तीसरा सवाल - पीएम नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान के साथ क्या संबंध हैं। इमरान खान क्यों कह रहे हैं नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाओ?

आपको बता दें कि राजधानी नई दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे।। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में राजधानी की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था, लेकिन इस बार सभी सीटों पर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

(इनपुट-ANI)

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement