Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने 3 राज्यों में लड़ा चुनाव, जानिए कितने वोट मिले

5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया है, पार्टी ने 3 राज्यों यानि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव में भाग लिया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 11, 2018 13:06 IST
Aam Aadmi Party- India TV Hindi
Aam Aadmi Party

नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया है, पार्टी ने 3 राज्यों यानि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव में भाग लिया है। तीनों राज्यों में दोपहर 12.30 बजे तक पार्टी का कोई भी उम्मीदवार आगे नहीं था। 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे तक आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में 1 प्रतिशत, राजस्थान में 0.4 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 0.7 प्रतिशत वोट हासिल हुआ है। तीनों राज्यों में दोपहर 12.30 बजे तक आम आदमी पार्टी के कुल वोट 1.16 लाख के करीब दर्ज किए गए हैं। 

विधानसभा चुनाव पर इंडिया टीवी की महाकवरेज देखने के लिए क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement