Thursday, April 18, 2024
Advertisement

Mizoram Assembly Election 2018: मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल हुए

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 05, 2018 16:29 IST
Hiphei submitted his resignation to deputy speaker R...- India TV Hindi
Hiphei submitted his resignation to deputy speaker R Lalrinawmna

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं जिसके बाद के. टी. रोखो को उनकी जगह पलक से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि हिफेई प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और पद दोनों छोड़ रहे हैं। कांग्रेस से सात बार विधायक रहे हिफेई ने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने कली कुमार टोंगचांग्या को अमित कुमार चक्मा की जगह टुइच्वांग से टिकट दिया गया है।

वहीं से हिफेई कांग्रेस के कार्यालय गए और वहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। सितंबर से अभी तक 40 सदस्यीय विधानसभा से इस्तीफा देने वाले हिफेई कांग्रेस के पांचवें विधायक हैं। अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। 

गुवाहाटी में पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के समन्वयक और भाजपा नेता हिमंत बिस्व शर्मा ने पहले कहा था कि कि हिफेई (81) उनकी उपस्थिति में मिजोरम की राजधानी आइजोल में भाजपा में शामिल होंगे। असम के वित्त मंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘वह बहुत वरिष्ठ नेता हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।’’

5 राज्यों में चुनाव का पूरा शिड्यूल इस तरह से है

Assembly Elections 2018
राज्य नामांकन भरने का अंतिम दिन नामांकन पत्र की जांच नामांकन वापस लेने का दिन मतदान मतगणना
मध्य प्रदेश 9 नवंबर 12 नवंबर 14 नवंबर 28 नवंबर 11 दिसंबर
राजस्थान 19 नवंबर 20 नवंबर 22 नवंबर 7 दिसंबर 11 दिसंबर
तेलंगाना 19 नवंबर 20 नवंबर 22 नवंबर 7 दिसंबर 11 दिसंबर
छत्तीसगढ़  23 अक्तूबर, 2 नवंबर 24 अक्तूबर 3 नवंबर 26 अक्तूबर, 5 नवंबर 12 नवंबर, 20 नवंबर 11 दिसंबर
मिजोरम 9 नवंबर 12 नवंबर 14 नवंबर 28 नवंबर 11 दिसंबर

चुनावों पर इंडिया टीवी की विशाल कवरेज :

विधानसभा चुनाव 2018

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018

लोकसभा चुनाव 2019

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Mizoram Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement