Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

खारघर में गरजे पीएम मोदी, बोले- देवेन्द्र और नरेन्द्र महाराष्ट्र में विकास के डबल इंजन हैं

फडणवीस के नेतृत्व का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र और नरेन्द्र दोनों महाराष्ट्र के विकास के लिए डबल इंजन है।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: October 16, 2019 19:23 IST
PM Narendra Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

खारघरप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को खुद को और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के लिए विकास का ‘‘डबल इंजन’’ के रूप में बताया और लोगों से इस राज्य में भाजपा को दूसरे कार्यकाल के लिए एक और मौका दिये जाने की अपील की।

पीएम मोदी ने मुंबई के बाहरी इलाके में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र, नवी मुंबई हवाई अड्डे, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक और मेट्रो रेल समेत तेजी से चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ एक ‘‘नये महाराष्ट्र’’ की अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य स्तंभ के रूप में उभर रहा है।

फडणवीस के नेतृत्व का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘देवेन्द्र और नरेन्द्र दोनों महाराष्ट्र के विकास के लिए डबल इंजन है। पीएम मोदी ने लोगों से एक बार प्रयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की। उन्होंने इस तरह के प्लास्टिक के इस्तेमाल को समुद्री पारिस्थितिकी के लिए एक खतरा बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोंकण क्षेत्र के सभी हिस्सें, पनवेल, कल्याण-डोंबिवली, बेलापुर-ऐरोली और ठाणे शहर आर्थिक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने रायगढ़ जिले में खारघर-पनवेल क्षेत्र को एक ‘‘मिनी इंडिया’’ का प्रतिनिधित्व करने वाला एक महानगरीय क्षेत्र बताया।

अपने भाषण के दौरान अन्य मुद्दों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘देश के विकास में महाराष्ट्र का बड़ा योगदान है। अब नया भारत बनाने में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। जैसे आपने दिल्ली में दूसरे कार्यकाल के लिए नरेन्द्र को चुना, उसी तरह राज्य में दूसरे कार्यकाल के देवेन्द्र को चुनें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विकास के दृष्टिकोण से नरेन्द्र-देवेन्द्र का सूत्र ‘सुपर-हिट’ है। यह विकास का दोहरा इंजन है।’’ 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement