Monday, April 22, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र चुनाव: राकांपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी प्रमुख शरद पवार सबसे आगे हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 05, 2019 16:49 IST
NCP releases its list of star campaigners for upcoming...- India TV Hindi
NCP releases its list of star campaigners for upcoming Maharashtra Assembly Polls

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी प्रमुख शरद पवार सबसे आगे हैं। पवार के अलावा, महाराष्ट्र राकांपा इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अजित पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले को पार्टी ने स्टार प्रचारक घोषित किया है। 

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक, पार्टी महासचिव जितेंद्र आव्हाड, राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे, पार्टी की राज्य युवा शाखा के प्रमुख महबूब शेख और महिला शाखा की अध्यक्ष रूपाली चक्कणकर भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। राकांपा, कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement