Friday, April 26, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले शरद पवार की पार्टी को बड़ा झटका, शिवसेना में शामिल हुए मुंबई NCP अध्यक्ष

मुंबई NCP के अध्यक्ष सचिन अहीर अपनी पार्टी को छोड़ शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 25, 2019 13:08 IST
NCP Mumbai President Sachin Ahir joins Shivsena- India TV Hindi
Image Source : ANI NCP Mumbai President Sachin Ahir joins Shivsena

मुंबई। महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई NCP के अध्यक्ष सचिन अहीर अपनी पार्टी को छोड़ शिवसेना में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले NCP को यह बड़ा झटका लगा है। सचिन अहीर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और NCP का जनाधार मुख्य तौर पर महाराष्ट्र में ज्यादा है। ऐसे में पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष का दूसरी पार्टी में शामिल होना NCP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सचिन अहीर को मुंबई में बड़ा चेहरा माना जाता है और अब यह चेहरा शिवसेना में शामिल हो गया है। अहीर के शिवसेना में शामिल होने से शिवसेना को तो फायदा होगा ही साथ में इससे NCP कमजोर हो सकती है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement