Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शरद पवार को बहुत बड़ा झटका, केज सीट से NCP प्रत्याशी भाजपा में शामिल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को मिले झटके के तहत केज विधानसभा सीट से राकांपा उम्मीदवार नमिता मुंदडा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: September 30, 2019 17:06 IST
Sharad Pawat- India TV Hindi
Image Source : FILE शरद पवार को बहुत बड़ा धटका, केज सीट से NCP प्रत्याशी भाजपा में शामिल 

मुंबईमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को मिले झटके के तहत केज विधानसभा सीट से राकांपा उम्मीदवार नमिता मुंदडा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनके अलावा वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) नेता गोपीचंद पडालकर और कांग्रेस विधायक काशीराम पावरा भी भाजपा में शामिल हुए।

पडालकर इस साल सांगली लोकसभा सीट से वीबीए के टिकट पर चुनाव हार गए थे और अब वह राकांपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बारामती विधानसभा सीट से चुनौती दे सकते हैं। पडालकर और पावरा मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

मुंदडा बीड़ जिले में पार्टी की लोकसभा सदस्य प्रीतम मुंडे और राज्य मंत्री पंकजा मुंडे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। केज सीट से उनकी उम्मीदवारी का ऐलान इस महीने की शुरुआत में राकांपा प्रमुख शरद पवार ने किया था। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। वह 2014 के विधानसभा चुनाव में केज सीट से भाजपा की संगीता थोंब्रे के हाथों चुनाव हार गई थीं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement