Saturday, April 20, 2024
Advertisement

एमएनएस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक एमएनएस आदित्य ठाकरे के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 01, 2019 19:36 IST
MNS releases first list of 27 candidates- India TV Hindi
MNS releases first list of 27 candidates

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक एमएनएस आदित्य ठाकरे के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने भी मंगवार को चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। जिसके बाद अब एमएनएस ने भी 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।

भाजपा ने भी आज 125 सीटों पर और शिवसेना ने 124 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पंकजा मुंडे परली से मैदान में हैं। पहली लिस्ट जारी करते हुए भाजपा ने कहा कि वह राज्य में शिवसेना और कुछ छोटे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे। 

MNS releases first list of 27 candidates

MNS releases first list of 27 candidates

अरूण सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपनी सहयोगी शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी।’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होने हैं और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement