Thursday, April 18, 2024
Advertisement

Dahisar Vidhan Sabha Results Updates: दहीसर सीट से भाजपा की मनीषा चौधरी 63917 वोटों से जीती

महाराष्ट्र की दहिसर विधानसभा 2009 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। यहां हुए पिछले दो चुनावों में 2009 में शिवसेना और 2014 में भाजपा विजयी रही है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 24, 2019 15:22 IST
Manisha Chaudhary Arun Sawant- India TV Hindi
Manisha Chaudhary Arun Sawant

नई दिल्ली: महाराष्‍ट्र की दहिसर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने परिणाम घोषित कर दिए है। इस सीट पर भाजपा की मनीषा चौधरी 63917 वोटों से जीत हासिल की है। विधानसभा 2009 के परिसीमन के बाद अस्तित्‍व में आई। यहां हुए पिछले दो चुनावों में 2009 में शिवसेना और 2014 में भाजपा विजयी रही है। दहिसर में मराठी, गुजराती और उत्‍तर भारतीय लोगों की बड़ी तादात है। भारतीय जनता पा‍र्टी ने यहां से मौजूदा विधायक मनीषा चौधरी को एक बार फिर मैदान में उतारा था। यहां उनके सामने कांग्रेस के अरुण सावंद चुनौती पेश कर रहे थे। 

2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन नहीं था। उस चुनाव में बीजेपी की मनीषा चौधरी ने शिवसेना के मौजूदा विधायक विनोद घोषालकर को शिकस्त दी थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मनीषा अशोक चौधरी ने शिवसेना के विनोद रामचंद्र घोषालकर को 38578 (24.42%) वोटों से हराया था। मनीषा को 77238 और विनोद रामचंद्र को 38660 वोट मिले थे।

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement