Thursday, April 25, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र में अगली सरकार कांग्रेस-NCP गठबंधन की होगी: बालासाहेब थोराट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में अगली सरकार कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की होगी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 21, 2019 22:42 IST
sharad pawar and rahul gandhi- India TV Hindi
sharad pawar and rahul gandhi

मुंबई: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में अगली सरकार कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की होगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी।

थोराट ने कहा, ‘‘भाजपा-शिवसेना सरकार को लेकर लोगों के बीच रोष है और वे बदलाव चाहते हैं। मतदाता कांग्रेस-राकांपा एवं सहयोगियों को भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लाएंगें।’’ राज्य के पूर्व मंत्री ने अहमदनगर जिले के संगमनेर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस, राकांपा और अन्य गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारा का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है।

थोराट ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले पांच साल में महाराष्ट्र में रिकॉड संख्या में किसानों ने खुदकुशी की है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement