Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

चुनाव में हार के बाद शिवराज चौहान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा अब चौकीदारी की जिम्मेदारी हमारी

शिवराज सिंह चौहान लगातार 13 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: December 12, 2018 15:50 IST
Shivraj Singh Chouhan's Press Conference - India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan's Press Conference 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चुनाव हारने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने जो फैसला किया है वह उसके सामने झुकते हैं। शिवराज सिंह चौहान लगातार 13 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। लेकिन इस बार के चुनावों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी जिस वजह से भाजपा  बहुमत लायक सीटें नहीं जीत पायी और उसे अब सरकार गंवानी पड़ रही है। 

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने खुद कांग्रेस नेता कमलनाथ को फोन करके कांग्रेस की जीत की बधाई दी है, उन्होंने साथ में यह भी कहा कि सरकार को बदल रही है लेकिन उम्मीद है कि नई सरकार लोक कल्याण की योजनाओं को नहीं बदलेगी। शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में पार्टी की हार की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने थे तो प्रदेश बिल्कुल बदहाली की स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने जनता के कल्याण की योजनाएं बनाई। शिवराज सिंह चौहान लगातार 13 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर पर टिके रहे। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह अप विपक्ष में आ गए हैं और सरकार की चौकिदारी की जिम्मेदारी अब उनकी है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement