Friday, April 26, 2024
Advertisement

चुनाव से पहले BJP को मिलीं एक और साध्वी प्रियंका भारती, कभी रह चुकी हैं कांग्रेस की स्टार प्रचारक

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि BJP प्रियंका भारती को मध्य प्रदेश में टिकट दे सकती है, हालांकि टिकट कहां से दिया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: October 25, 2018 16:49 IST
Sadhvi Priyanka joins BJP in Madhya Pradesh- India TV Hindi
Sadhvi Priyanka joins BJP in Madhya Pradesh

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कभी कांग्रेस की स्टार प्रचारक रह चुकीं साध्वी प्रियंका भारती ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। प्रियंका भारती ने बुधवार को मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ग्रहण की। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि BJP प्रियंका भारती को मध्य प्रदेश में टिकट दे सकती है, हालांकि टिकट कहां से दिया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।

मध्य प्रदेश में पिछले चुनाव के दौरान प्रियंका भारती कांग्रेस की स्टार प्रचारक रह चुकी हैं, लेकिन बुधवार को उन्होंने BJP का दामन थाम लिया। प्रियंका के पार्टी में आने से BJP को कुछ फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है, साध्वी होने की वजह से कुछेक इलाकों में प्रियंका का वर्चस्व है जिसका फायदा BJP को मिल सकता है।

8 वर्ष की उम्र से ही प्रियंका कथा वाचन कर रही हैं और कथा वाचन के लिए वह विदेशों में भी जा चुकी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कांग्रेस में उपेक्षित महसूस कर रहीं थी जिस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement