Thursday, April 25, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किसानों को कर्जमाफी और बेघरों को 2.5 लाख देने का वादा

कांग्रेस ने शनिवार को मध्य प्रदेश चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 10, 2018 12:51 IST
Congress releases manifesto for Madhya Pradesh Elections 2018 | Twitter Photo- India TV Hindi
Congress releases manifesto for Madhya Pradesh Elections 2018 | Twitter Photo

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। इस बीच कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया। ‘वचन पत्र’ नाम से जारी किए गए इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जनता से तमाम वादे किए हैं। खास बात यह रही कि इस घोषणा पत्र को जारी करते समय कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह एक ही मंच पर नजर आए। आपको बता दें कि हाल ही में सूबे के बड़े कांग्रेसी नेताओं के बीच मतभेद की खबरे आई थीं, हालांकि पार्टी ने ऐसी खबरों को खारिज करते हुए एकजुटता की बात कही थी।

अपने ‘वचन पत्र’ में कांग्रेस ने कई लोकलुभावन वादे किए हैं। कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो किसानों के कर्ज माफ कर देगी। इसके अलावा सूबे से माफियाराज और भ्रष्टाचार का खात्मा करने का भी वादा किया गया है। वहीं, राज्य में बेघर लोगों को ढाई लाख रुपये और भूखंड देने की बात भी कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में कही गई है। पार्टी ने नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मियों को नियमित करने के साथ ही हर पंचायत में गोशाला बनाने का वादा भी किया है। इसके अलावा भी इस घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किए गए हैं।


कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें:

  • एमपी में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा
  • किसानों के लिए बिजली का बिल आधा होगा
  • ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ पर ज्यादा जोर दिया जाएगा
  • एमपी में भ्रष्टाचार, माफियाराज खत्म करेंगे
  • बेघर लोगों को 2.50 लाख रुपये, भूखंड देंगे
  • महिला स्वयं सहायता समूह को अनुदान का वादा
  • अस्थायी सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित करेंगे
  • घोषणापत्र में हर पंचायत में गोशाला बनाने का वादा

वीडियो: मध्य प्रदेश: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किसानों को कर्जमाफी और बेघरों को 2.5 लाख देने का वादा

चुनावों पर इंडिया टीवी की विशाल कवरेज :

विधानसभा चुनाव 2018

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018

लोकसभा चुनाव 2019

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement