Friday, April 26, 2024
Advertisement

IndiaTV-CNX Opinion Poll: मध्य प्रदेश के विदिशा से फिर जीतेंगे शिवराज सिंह चौहान, जीत का अंतर रहेगा 27 फीसदी

मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में होने वाला विधानसभा चुनाव मोदी सरकार का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 25, 2018 16:52 IST
Watch Madhya Pradesh Opinion Poll on VIP seats- India TV Hindi
Watch Madhya Pradesh Opinion Poll on VIP seats

IndiaTV-CNX Opinion Poll on Madhya Pradesh Elections 2018: मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में होने वाला विधानसभा चुनाव मोदी सरकार का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है इसलिए मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुखिया शिवराज सिंह के ऊपर है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीट है। साल 2013 विधानसभा में यहां बीजेपी को कुल 165 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि कांग्रेस को मात्र 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा अन्य को 3 सीट और बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) को 4 सीटों पर विजय मिली थी।

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की जनता का मिजाज क्या है जानने के लिए आज इंडिया टीवी पर एमपी का ओपिनियन पोल, जानें मध्य प्रदेश का मिजाज क्या है?

मुख्य बातें

विदिशा​ में बीजेपी की जीत 2013 की तुलना में बड़ी हो सकती है। बुधनी से भी भाजपा, कांग्रेस से आगे रहेगी- सर्वे

सर्वे के अनुसार चंबल इलाके की मुरैना सीट से बीएसपी आगे रहेगी।

IndiaTV-CNX Opinion Poll on Madhya Pradesh

IndiaTV-CNX Opinion Poll on Madhya Pradesh

सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में मुसलमानों ने कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया है। राज्य में 62 फीसदी मुसलमान वोट कांग्रेस के साथ, 6 फीसदी बीजेपी, बीएसपी 16 और 6 फीसदी अन्य के साथ जाते दिख रहे है।

चंबल इलाके में शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया पिछली बार की तुलना में 17 फीसदी अधिक वोटों से जीत सकती है।

ग्वालियर ईस्ट से बीजेपी आगे, जीत का अंतर 13 फीसदी रहेगा।

IndiaTV-CNX Opinion Poll on Madhya Pradesh

IndiaTV-CNX Opinion Poll on Madhya Pradesh

 56 फीसदी ब्राह्मण वोट बीजेपी के साथ, 29 फीसदी कांग्रेस, 5 फीसदी बीएसपी और 10 फीसदी अन्य के साथ के खातें में- सर्वे

राघोगढ़ से कांग्रेस आगे, जीत का अंतर 30 फीसदी रहने की उम्मीद।

बीजेपी फिर जीत सकती है राज्य की दमोह सीट।

शिवपुरी से 17 फीसदी के अंतर से भाजपा जीतेगी चुनाव।

मध्य प्रदेश के विदिशा से 2013 चुनाव में 13 फीसदी के अंतर से जीते थे शिवराज सिंह चौहान, इसबार जीत का अंतर 27 फीसदी रहेगा।

IndiaTV-CNX Opinion Poll on Madhya Pradesh

IndiaTV-CNX Opinion Poll on Madhya Pradesh

राज्य में राजपूतों का भाजपा पर भारोसा कायम रहता दिख रहा है। वोट शेयर की बात करें तो राजपूतों के 59 फीसदी वोट बीजेपी की तरफ, 16 फीसदी कांग्रेस, बीएमपी 04 फीसदी और 21 फीसदी अन्य के खाते में जाते दिख रहे है।

पसंदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज लोगों की पहली पसंद: सर्वे​

बघेलखंड क्षेत्र में विधानसभा की 52 सीटें हैं, बीजेपी 25 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस को 21 सीटें मिलने का अनुमान है, बीएसपी-4 और अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं। 

बघेलखंड में बीजेपी-25, कांग्रेस-21 सीटें, बीएसपी-4 और अन्य-2 सीटें

मध्य प्रदेश के लोग परेशान हैं, लोग इस चुनाव में बीजेपी सरकार को बदलना चाहते हैं: शोभा ओझा, कांग्रेस

चंबल संभाग की 34 सीटों में से बीजेपी 15 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस-12, बीएसपी-4, अन्य को तीन सीटें मिल सकती है।

किसे ​मिलेगी कितनी सीटें?

सर्वे के अनुसार चंबल क्षेत्र में विधानसभा की 34 सीटें है, जिसमें से 15 सीट बीजेपी जीत सकती है,  कांग्रेस को 12 सीटें मिलने का अनुमान है, बीएसपी 4 और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 72 सीटें है, जिसमें 45 पर भाजपा, 24 पर कांग्रेस और 3 पर अन्य जीत सकती हैं।

बुंदेलखंड क्षेत्र की बात करें तो यहां की 52 विधानसभा सीटों में से 25 सीटों पर बीजेपी के जीतने का अनुमान है, कांग्रेस 21 सीटें जीत सकती है, बीएसपी 4 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती है। 22 सीटों वाले भोपाल विधानसभा क्षेत्र में 12 बीजेपी और कांग्रेस 10 सीटें जीत सकती है। महाकौशल क्षेत्र में 50 सीटें है जिसमें से बीजेपी के पास 31, कांग्रेस 18 और अन्य के खाते में 1 सीट आने की बात सर्वे में कही गई है।

क्या रहेगा वोट शेयर?

मध्य प्रदेश में वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 42.5 फीसदी, कांग्रेस को 37.19 फीसदी, मायावती की बीएमपी को 7.7 फीसदी और अन्य को वोट शेयर का 12.61 फीसदी मिलने का अनुमान है। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 44.88 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस का वोट शेयर 36.38 फीसदी था। आंकड़ों की मानें तो इस बार भाजपा के वोट शेयर में 2.38 फीसदी की गिरावट हो सकती है।

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement