Friday, March 29, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश में किस-किसके सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज, पढ़िए पूरी लिस्ट

नीचे जानिए आखिर अब तक कौन-कौन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हुआ है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 12, 2018 11:27 IST
कौन-कौन मध्य प्रदेश के...- India TV Hindi
कौन-कौन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हुआ है, जानिए।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस ने 114 सीटें हासिल की है। हालांकि, सरकार बनाने के लिए 116 सीटें चाहिए थीं। इसीलिए BSP ने कांग्रेस को समर्थन दिया और सत्ता बनाने में उसकी मदद की। लेकिन अब, मुख्यमंत्री पद की दौड़ भी तेज हो गई है। इस बार मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये तो कांग्रेस विधायक दल की बैठक ही तय करेगी। ऐसे में सवाल है कि हम क्या करेंगी? जवाब है- हम आपको मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों की सूची दिखाएंगे, कि आखिर अब तक कौन-कौन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हुआ है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री कब से कब तक पार्टी
शिवराज सिंह चौहान 12 दिसंबर 2008 अब तक BJP
शिवराज सिंह चौहान 29 नवंबर 2005 12 दिसंबर 2008 BJP
बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 29 नवंबर 2005 BJP
ऊमा भारती 8 दिसंबर 2003 23 अगस्त 2004 BJP
दिग्विजय  सिंह 1 दिसंबर 1998 8 दिसंबर 2003 INC
दिग्विजय  सिंह 7 दिसंबर 1993 1 दिसंबर 1998 INC
राष्ट्रपति शासन 16 दिसंबर 1992 6 दिसंबर 1993  
सुंदरलाल पटवा 5 मार्च 1990 15 दिसंबर 1992 BJP
श्याम चरण शुक्ला 9 दिसंबर 1989 4 मार्च 1990 INC
मोतीलाल वोरा 25 जनवरी 1989 8 दिसंबर 1989 INC
अर्जुन सिंह 14 फरवरी 1988 24 जनवरी 1989 INC
मोतीलाल वोरा 13 मार्च 1985 13 फरवरी 1988 INC
अर्जुन सिंह 11मार्च 1985 12 मार्च 1985 INC
अर्जुन सिंह 8 जून 1980 10 मार्च 1985 INC
राष्ट्रपति शासन 18 फरवरी 1980 8 जून 1980  
सुंदरलाल पटवा 20 जनवरी 1980 17 फरवरी 1980 जनता पार्टी
वीरेंद्र कुमार सकलेचा 18 जनवरी 1978 19 जनवरी 1980 जनता पार्टी
कैलाश चंद्र जोशी 26 जून 1977 17 जनवरी 1978 जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन 29 अप्रैल 1977 25 जून 1977  
श्याम चरण शुक्ला 23 दिसंबर 1975 29 अप्रैल 1977 INC
प्रकाश चंद्र सेठी 23 मार्च 1972 22 दिसंबर 1975 INC
प्रकाश चंद्र सेठी 29 जनवरी 1972 22 मार्च 1972 INC
श्याम चरण शुक्ला 26 मार्च 1969 28 जनवरी 1972 INC
राजा नरेशचंद्र सिंह 13 मार्च 1969 25 मार्च 1969 INC
गोविंद नारायण सिंह 30 जुलाई 1967 12 मार्च 1969 INC
द्वारका प्रसाद मिश्रा 9 मार्च 1967 29 जुलाई 1967 INC
द्वारका प्रसाद मिश्रा 30 सितंबर 1963 8 मार्च 1967 INC
भगवंतराव मंडलोई 12 मार्च 1962 29 सितंबर 1963 INC
कैलाश नाथ काटजू 14 मार्च 1957 11 मार्च 1962 INC
कैलाश नाथ काटजू 31 जनवरी 1957 14 मार्च 1957 INC
भगवंतराव मंडलोई 1 जनवरी 1957 30 जनवरी 1957 INC
पंडित रविशंकर शुक्ल 1 नवंबर 1956 31 दिसंबर 1956 INC

इस बार कौन-कौन है रेस में?

मध्य प्रदेश में 'मामा' को सीएम की कुर्सी से उतारकर कांग्रेस 15 साल बार सत्ता में लौटी है। पार्टी ने यहां सीएम का चेहरा आगे नहीं किया था। लेकिन, अंदरूनी तौर पर पार्टी के कई नेता खुद को सीएम पद का दावेदार मान रहे थे। फिलहाल, खबरों की माने तो कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम की दौड़ में आगे हैं। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement