Thursday, April 25, 2024
Advertisement

कमलनाथ होंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, राहुल ने तय किया नाम: सूत्र

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने चर्चा के बाद कमलनाथ का नाम तय किया है। कमलनाथ 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: December 13, 2018 20:27 IST
Kamalnath - India TV Hindi
Kamalnath 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री और छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने चर्चा के बाद कमलनाथ का नाम तय किया है। कमलनाथ 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक आज ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक होगी और विधायक दल की बैठक के बाद कमलनाथ के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी। 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ के नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

आज दिनभर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम को लेकर माथापच्ची हुई, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के नाम आगे थे और दोनो ही नेता आज चर्चा के लिए राहुल गांधी के निवास पर मौजूद थे। मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है और सचिन पायलट तथा अशोक गहलोत दिल्ली में बने हुए हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement