Thursday, April 25, 2024
Advertisement

‘हमारे दूसरे कार्यकाल में घुसपैठियों को देश से बाहर कर दिया जाएगा’

शाह ने अवैध प्रवासियों को देश के लिए ‘‘दीमक’’ बताया। उन्होंने संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया

IANS Reported by: IANS
Published on: April 04, 2019 6:53 IST
‘हमारे दूसरे कार्यकाल में घुसपैठियों को देश से बाहर कर दिया जाएगा’- India TV Hindi
‘हमारे दूसरे कार्यकाल में घुसपैठियों को देश से बाहर कर दिया जाएगा’

सुंदरबनी (जम्मू-कश्मीर): रोहिंग्याओं को देश में घुसने से रोकने के लिए भाजपा नीत राजग सरकार को श्रेय देते हुए, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की समाप्ति से पहले सभी घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल देंगे।

Related Stories

शाह ने अवैध प्रवासियों को देश के लिए ‘‘दीमक’’ बताया। उन्होंने संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया, जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है।

राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित इस सीमावर्ती शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये शाह ने पूछा ‘‘भाजपा सरकार द्वारा किया गया सबसे बड़ा काम देश में रोहिंग्याओं की घुसपैठ को खत्म करना था। पीडीपी ने रोहिंग्याओं (राज्य में) का स्वागत किया। मुझे बताइए कि क्या रोहिंग्याओं की घुसपैठ रुकनी चाहिए या नहीं।" बड़ी संख्या में मौजूद श्रोताओं ने जोरदार आवाज में ‘‘हाँ’’ के साथ जवाब दिया।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement