Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

राहुल गांधी हारे तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास: नवजोत सिंह सिद्धू

जाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि राहुल गांधी अगर अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हारते हैं तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 29, 2019 14:46 IST
Will quit politics if Rahul Gandhi lost in Amethi says Navjot Singh Sidhu- India TV Hindi
Will quit politics if Rahul Gandhi lost in Amethi says Navjot Singh Sidhu

लखनऊ। पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि राहुल गांधी अगर अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हारते हैं तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। सिद्धू ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के लिए प्रचार के दौरान यह बयान दिया है।

सिद्धू ने कहा कि लोगों को अगर राष्ट्रवाद सीखना है तो यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से सीखना चाहिए। सोनिया गांधी रायबरेली से मौजूदा सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की बदौलत कांग्रेस 10 साल सत्ता में रह सकी।

कांग्रेस के 70 साल के राज में कोई काम नहीं होने के भारतीय जनता पार्टी के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस राज में देश में सबकुछ बनता था, सूई से लेकर जहाज तक देश में ही बनते थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का वफादार रहता है उसे राष्ट्रभक्त घोषित कर दिया जाता है और जो पार्टी छोड़ देता है उसे देशद्रोही करार दिया जाता है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिद्धू भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement