Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? कार्यकर्ताओं के बीच कही बात से उठा सस्पेंस

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब कहा कि आप रायबरेली से चुनाव लड़ें तो इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर वे बनारस से चुनाव लड़ती हैं तो कैसा रहेगा?

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: March 28, 2019 21:44 IST
Will Priyanka Gandhi contest election against PM Modi in Varanasi? - India TV Hindi
Will Priyanka Gandhi contest election against PM Modi in Varanasi? 

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी? इस सवाल के जवाब में गुरुवार को खुद प्रियंका गांधी ने हल्का संकेत दिया है। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब कहा कि आप रायबरेली से चुनाव लड़ें तो इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर वे बनारस से चुनाव लड़ती हैं तो कैसा रहेगा?

गौरतलब है कि रायबरेली से कांग्रेस ने यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा की है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं, प्रियंका गांधी के बारे में अभी भी अटकलें लगाई जा कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगी।

हालांकि प्रियंका गांधी का एक और बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है, बुधवार रात को अमेठी के गौरीगंज इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से पूछा ‘तैयारी कर रहे हो आप चुनाव की? इस वाले की नहीं? 2022 के लिए? कर रहे हो?’

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement