Friday, March 29, 2024
Advertisement

West Bengal Lok Sabha Seats Results: प. बंगाल में 'दीदी' को BJP ने दिखाया दम, बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

West Bengal Lok Sabha Seats Result: 2014 के लोकसभा चुनाव में TMC को 34 सीट, BJP को 2 सीट, कांग्रेस को 4 सीट और वाम दलों को 2 सीट मिली थी।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 23, 2019 23:51 IST
West Bengal Lok Sabha Seats Result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV West Bengal Lok Sabha Seats Result

कोलकाता: लोकसभा में 42 सांसद भेजने वाले राज्य प. बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर आज मतगणना हुई। इस बार के लोकसभा चुनावों में प. बंगाल ऐसा राज्य रहा है जहां लगभग हर चरण के मतदान के दौरान हिंसा हुई है। पूरे चुनावों के दौरान BJP लगातार यहां अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीटने तथा धमकाने का आरोप TMC के कार्यकर्ताओं पर लगाती रही है।​ हिंसा के अलावा प. बंगाल में इन चुनावों के दौरान ममता बनर्जी के तेवरों की भी खूब चर्चा हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी के बीच जितनी सियासी बयानबाजी हुई, उतनी शायद ही किसी और से हुई हो। ऐसे में आज आए चुनावों के परिणाम से जो तस्वीर सामने आई है वो बहुत रोचक है। 'दीदी' के गढ़ में BJP ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। BJP ने प्रदर्शन को 'दीदी' के गढ में सेंध की तरह देखा जा सकता है।

लोकसभा चुनाव पर हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Lok Sabha Seats Result

Auto Refresh
Refresh
  • 11:37 PM (IST)

    TMC ने 14 और BJP ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, TMC 08 सीटों पर, BJP 08 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 11:18 PM (IST)

    देश की 346 लोकसभा सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। इनमें से BJP ने 210, कांग्रेस ने 39, TMC ने 14, शिवसेना ने 10, JD (U) ने 12 और बाकी सीटें पर अन्य दलों ने जीत हासिल की है।

  • 10:59 PM (IST)

    TMC ने 12 और BJP ने 6 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, TMC 10 सीटों पर, BJP 12 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 10:43 PM (IST)

    बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट पर BJP के एस एस अहलुवालिया ने जीत हासिल की है।

  • 10:37 PM (IST)

    आसनसोल लोकसभा सीट पर BJP के बाबुल सुप्रियो ने 1,97,637 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने TMC की मूनमून सेन को हराया है।

  • 10:21 PM (IST)

    देश की 278 लोकसभा सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। इनमें से BJP ने 169, कांग्रेस ने 31, TMC ने 10, शिवसेना ने 9 और बाकी सीटें पर अन्य दलों ने जीत हासिल की है।

  • 10:05 PM (IST)

    TMC ने 10 और BJP ने 4 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, TMC 12 सीटों पर, BJP 14 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 9:15 PM (IST)

    कोलकाता दक्षिण से TMC की माला रॉय जीतीं।

  • 9:14 PM (IST)

    जांगीपुर सीट पर TMC की जीत

  • 9:10 PM (IST)

    BJP ने एक सीट जीती, 17 पर आगे।

  • 9:09 PM (IST)

    वोट प्रतिशत

    BJP- 40.2%
    TMC- 43.31%
    कांग्रेस- 5.57%

  • 9:07 PM (IST)

    पांच सीटों जीत के साथ 17 सीटों पर TMC आगे चल रही है। वहीं, BJP 18 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।

  • 8:30 PM (IST)

    प. बंगाल में TMC ने 3 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा 19 सीटों पर TMC बढ़त बनाए हुए है। वहीं, BJP भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। BJP यहां 18 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 8:22 PM (IST)

    प. बंगाल में TMC ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा 21 सीटों पर TMC बढ़त बनाए हुए है। वहीं, BJP भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। BJP यहां 18 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 8:03 PM (IST)

    चुनाव आयोग और सुरक्षाबलों को इस पूरी चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए बहुत-बहुत बधाई- नरेंद्र मोदी

  • 8:03 PM (IST)

    2019 का चुनाव लोकतांत्रिक विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है- नरेंद्र मोदी

  • 8:02 PM (IST)

    हम नए भारत के जनादेश लेने के लिए गए थे.. देश के करोड़ों नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया, देश के 130 करोड़ नागरिकों का नमन करता हूं-नरेंद्र मोदी

  • 7:52 PM (IST)

    दिल्ली में BJP के मुख्यालय में पीएम मोदी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं।

  • 7:47 PM (IST)

    अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों में पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है, जिसका देश की जनता पिछले 70 सालों से इंतजार कर रही थी।

  • 7:40 PM (IST)

    कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर अमित शाह ने निशाना साधा और कहा कि कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

  • 7:38 PM (IST)

    अमित शाह ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता का धन्यवाद किया।

  • 7:37 PM (IST)

    दिल्ली में BJP के मुख्यालय में अमित शाह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं।

  • 7:33 PM (IST)

    प. बंगाल में कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 7:33 PM (IST)

    प. बंगाल में TMC ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा 21 सीटों पर TMC बढ़त बनाए हुए है। वहीं, BJP भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। BJP यहां 18 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 6:48 PM (IST)

    देश की 272 लोकसभा सीटों पर BJP आगे चल रही है। इनमें बंगाल की 18 सीटें भी शामिल हैं।

  • 6:18 PM (IST)

    कांग्रेस के निराशाजन प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी से जब सवाल पूछा गया कि क्या वह अब इस्तीफा देंगे तो उन्होंने कहा कि ये 'मेरे और CWC के बीच की बात है।'

  • 5:52 PM (IST)

    राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म।

  • 5:52 PM (IST)

    राहुल गांधी ने अमेठी में स्मृति ईरानी को जीत की बधाई दी। हालांकि, बता दें कि स्मृति ईरानी की जीत की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • 5:50 PM (IST)

    राहुल गांधी ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि "घबराने की जरूरत नहीं है, हम मिलकर लड़ेंगे और अपनी विचारधारा को जिताएंगे।''

  • 5:49 PM (IST)

    राहुल गांधी ने अपनी हार को माना और कहा कि 'हमारी लड़ाई विचार धारा की है। जनता ने इस बार फिर से पीएम मोदी को चुना है।'

  • 5:47 PM (IST)

    राहुल गांधी ने कहा कि 'जनता मालिक है और मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं।'

  • 5:46 PM (IST)

    दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

  • 5:12 PM (IST)

    प. बंगाल में वोट प्रतिशत (वोटों को गिनती अब भी जारी)

    BJP- 40.1 फीसदी

    TMC- 43.6 फीसदी

    कांग्रेस- 5.28 फीसदी

  • 5:00 PM (IST)

    TMC 25 और BJP 16 लोकसभा सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट पर आगे चल रही है।

  • 4:12 PM (IST)

    TMC 23 और BJP 18 लोकसभा सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट पर आगे चल रही है।

  • 3:57 PM (IST)

    3:45 बजे तक के आंकड़े

    आसनसोल लोकसभा सीट पर BJP के बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। उन्हें 3,81,056 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 2,78,800 वोटों के साथ TMC की मूनमून सेन हैं।

    मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर BJP के दिलीप घोष आगे चल रहे हैं। उन्हें 4,71,185 वोट मिले हैं। वहीं, TMC के मानस रंजन को 4,25,617 वोट मिले।

    बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट पर BJP के एस एस अहलुवालिया आगे चल रहे हैं। उन्हें 5,42,387 वोट मिले हैं। 

    डायमंड हॉर्बर लोकसभा सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं। उन्हें 5,65,131 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर BJP के निलंजन रॉय 2,87,655 के साथ हैं।

  • 3:52 PM (IST)

    प. बंगाल में TMC और BJP के बीच करीबी मुकाबला चल रहा है। राज्य की 21 सीटों पर TMC आगे चल रही है तो वहीं BJP 20 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

  • 3:41 PM (IST)

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं।

  • 3:39 PM (IST)

    मेदिनीपुर लोकसभा सीट से BJP के दिलीप घोष आगे चल रहे हैं। उन्हें 4,19,357 मिल चुके हैं। वहीं घोष के विरोधी TMC के मानस रंजन को 3,81,746 मिले हैं।

  • 3:34 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि "सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत। साथ बढ़े, साथ समृद्ध हुए, साथ ही नया और मजबूत भारत बनाएंगे। भारत की हुई फिर से जीत!"

  • 2:43 PM (IST)

    अमित शाह ने ट्वीट किया कि "यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पाँच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से नरेंद्र जी को हार्दिक बधाई देता हूँ।"

  • 2:42 PM (IST)

    अमित शाह ने ट्वीट किया कि "अपने अथक परिश्रम से देश के हर बूथ पर भाजपा को मजबूत कर मोदी सरकार बनाने वाले भाजपा के करोड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। जन-जन के विश्वास और अभूतपूर्व विकास की प्रतीक ‘मोदी सरकार’ बनाने के लिए भारत की जनता को कोटि-कोटि नमन। सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।"

  • 2:34 PM (IST)

    आसनसोल लोकसभा सीट पर BJP के बाबुल सुप्रियो जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

  • 1:58 PM (IST)

    प. बंगाल में BJP को 39.3 फीसदी और TMC को 44.5 फीसदी वोट मिला है।

  • 1:56 PM (IST)

    प. बंगाल में जैसे-जेसे मतगणना आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ही BJP और TMC के बीच की टक्कर जोरदार होती जा रही है। 42 सीटों के रुझानों में 22 पर TMC और 19 पर BJP आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है।

  • 1:21 PM (IST)

    डायमंड हॉर्बर लोकसभा सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को 1:15 बजे तक 2,97,710 वोट मिल चुके हैं। इस सीट पर अभिषेक आगे चल रहे हैं।

  • 1:18 PM (IST)

    1:15 बजे तक के आंकड़े

    आसनसोल लोकसभा सीट पर BJP के बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। इन्हें 2,48,255 वोट मिले हैं।

    मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर TMC के मानस रंजन को आगे चल रहे हैं। इन्हें 2,34,886 वोट मिले हैं।

    बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट पर BJP के एस एस अहलुवालिया आगे चल रहे हैं। इन्हें 3,43,742 वोट मिले हैं।

  • 1:03 PM (IST)

    2014 के मुकाबले TMC को भारी नुकसान और BJP की बड़ा फायदा होता दिख रहा है। 2014 में 34 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली TMC सिर्फ 24 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 12:20 PM (IST)

    प. बंगाल की बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट पर BJP के एस एस अहलुवालिया आगे चल रहे हैं। यहां से TMC के ममताज संघमित्रा मैदान में हैं।

  • 12:19 PM (IST)

    प. बंगाल की मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर BJP और TMC के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। यहां से BJP के दिलीप घोष और TMC के मानस रंजन मैदान में हैं।

  • 12:14 PM (IST)

    प. बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर BJP के बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। 12 बजे तक उन्हें 1 लाख 70 हजार वोट मिल चुके थे।

  • 12:01 PM (IST)

    TMC को अभी तक 44.7 फीसदी और BJP को 39 फीसदी वोट मिला है।

  • 11:59 AM (IST)

    प. बंगाल में रुझानों के आंकड़ों में फिर बदलाव हुआ। 42 सीटों पर आए रुझानों में TMC अब 24 सीटों पर, BJP 17 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।

  • 11:13 AM (IST)

    प. बंगाल की डायमंड हॉर्बर लोकसभा सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।

  • 10:59 AM (IST)

    प. बंगाल की डायमंड हॉर्बर लोकसभा सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं।

  • 10:57 AM (IST)

    प. बंगाल में 42 सीटों पर आए रुझानों में TMC 25 सीटों पर, BJP 16 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।

  • 10:37 AM (IST)

    BJP अपने दम पर 293 सीटों के आगे चल रही है। प. बंगाल में TMC के साथ कांटे की टक्कर होती दिख रही है।

  • 10:23 AM (IST)

    प. बंगाल में एक बार फिर से TMC का नंबर बढ़ता दिख रहा है लेकिन टक्कर अभी भी कांटे की लग रही है। 42 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में BJP और TMC के बीच करीब जंग चल रही है। TMC 23 सीटों पर, BJP 17 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 10:18 AM (IST)

    सभी 542 सीटों के शुरुआती रुझानों में BJP+ 327 पर और कांग्रेस+ 116 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 25 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 74 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 10:15 AM (IST)

    शुरुआती रुझानों में BJP ने साल 2014 के आंकड़े पार कर लिए हैं। प. बंगाल में भी बीजेपी बहुत अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है।

  • 10:10 AM (IST)

    शुरुआती रुझानों में BJP को अकेले अपने दम पर बहुमत  मिल रहा है। वहीं, प. बंगाल में TMC और BJP के बीच करीबी जंग चल रही है।

  • 10:07 AM (IST)

    प. बंगाल की 42 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में BJP और TMC के बीच करीब जंग चल रही है। TMC 20 सीटों पर, BJP 19 सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है।

  • 10:06 AM (IST)

    देशभर की 533 सीटों पर शुरुआती रुझानों में BJP+ 321 पर और कांग्रेस+ 118 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 21 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 73 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 10:00 AM (IST)

    देशभर की 526 सीटों पर शुरुआती रुझानों में BJP+ 316 पर और कांग्रेस+ 121 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 19 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 70 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 9:58 AM (IST)

    प. बंगाल की सभी 42 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में 22 पर TMC, 18 पर BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 9:51 AM (IST)

    रुझानों में प. बंगाल में BJP और TMC के बीच कड़ी टक्कर होती दिख रही है। कुल 39 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में 19 पर TMC, 18 पर BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 9:50 AM (IST)

    रुझानों में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। 505 सीटों पर शुरुआती रुझानों में BJP+ 314 पर और कांग्रेस+ 112 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 14 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 65 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 9:45 AM (IST)

    बंगाल की 39 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में 19 पर TMC, 18 पर BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 9:43 AM (IST)

    बंगाल की 36 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में 19 पर TMC, 15 पर BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 9:42 AM (IST)

    प. बंगाल में बीजेपी तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है।

  • 9:41 AM (IST)

    देशभर की कुल 492 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 306 और कांग्रेस+ 103 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 11 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 72 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 9:37 AM (IST)

    बंगाल की 31 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में 19 पर TMC, 10 पर BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 9:36 AM (IST)

    प. बंगाल में रुझानों में बदलाव आ गया है। अब बीजेपी पीछे और टीएमसी आगे हो गई है।

  • 9:14 AM (IST)

    देशभर की कुल 405 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 248 और कांग्रेस+ 92 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 15 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 50 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 9:04 AM (IST)

    इंडिया टीवी LIVE देखिए यहां-

  • 9:02 AM (IST)

    बंगाल की 26 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें से 16 पर BJP, 8 पर TMC और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 9:00 AM (IST)

    देशभर की कुल 328 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 205 और कांग्रेस+ 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 31 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:51 AM (IST)

    देशभर की कुल 235 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 141 और कांग्रेस+ 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 23 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:47 AM (IST)

    देशभर की कुल 214 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 135 और कांग्रेस+ 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 23 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:41 AM (IST)

    देशभर की कुल 175 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 118 और कांग्रेस+ 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 20 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:40 AM (IST)

    बंगाल की 24 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें से 16 पर BJP और 8 पर TMC आगे चल रही है।

  • 8:36 AM (IST)
  • 8:34 AM (IST)

    देशभर की कुल 140 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 95 और कांग्रेस+ 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 15 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:28 AM (IST)

    देशभर की कुल 101 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 65 और कांग्रेस+ 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 13 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:24 AM (IST)

    देशभर की कुल 93 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 58 और कांग्रेस+ 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 13 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:21 AM (IST)

    देशभर की कुल 80 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 51 और कांग्रेस+ 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 13 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:16 AM (IST)

    देशभर की कुल 61 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 38 और कांग्रेस+ 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 12 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।

  • 8:15 AM (IST)

    बंगाल में TMC 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 16 सीटों पर आगे है।

  • 8:14 AM (IST)

    देशभर की कुल 58 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 35 और कांग्रेस+ 7 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 8:14 AM (IST)

    देशभर की कुल 53 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 32 और कांग्रेस+ 5 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 8:12 AM (IST)

    बंगाल में 7 सीटों पर TMC आगे चल रही है।

  • 8:10 AM (IST)

    टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 8:09 AM (IST)

    शुरुआती रुझानों में प. बंगाल में 16 सीटों पर बीजेपी आगे।

  • 8:06 AM (IST)

    बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि चुनाव जीतने के बाद अपना सर्टिफ़िकेट लेने के बाद 25 मई तक दिल्ली पहुंचे।

  • 8:02 AM (IST)

    वोटों की गिनती शुरू। लगातार अपडेट रहने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी के साथ।

  • 7:47 AM (IST)

    अब बस थोड़ी ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। मतगणना बूथों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

  • 7:42 AM (IST)

    देश के विभिन्न हिस्सों में मतगणना के बाद हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को ही राज्यों को एक अलर्ट जारी कर दिया था।

  • 7:34 AM (IST)

    कोलकाता में मतगणना केंद्र की तस्वीरें।

  • 6:43 AM (IST)

    2014 के लोकसभा चुनाव में TMC को 34 सीट, BJP को 2 सीट, कांग्रेस को 4 सीट और वाम दलों को 2 सीट मिली थी। पिछले चुनाव में TMC का वोट शेयर 40 प्रतिशत, BJP का 17 प्रतिशत और कांग्रेस का 10 प्रतिशत रहा था।

  • 6:29 AM (IST)

    मतगणना कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। लेकिन, फिर भी अगर Exit Poll पर नजर डालें तो प. बंगाल में TMC को 29 सीटें मिल सकते हैं, BJP को 12, कांग्रेस को 1 और वाम दलों का खाता भी खुलने की उम्मीद नहीं है। इस हिसाब से देखा जाए तो 2014 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले TMC को 5 सीटों का नकसान और BJP को 10 सीटों का फायदो हो सकता है।

  • 5:50 AM (IST)

    देशभर की सभी लोकसभा सीटों पर आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement