Friday, March 29, 2024
Advertisement

उत्तर प्रदेश में नए अध्यक्ष के नाम पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं बन पाई सहमति

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी के बीच राज्य में नए अध्यक्ष के नाम पर अबतक सहमति नहीं बन पाई है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 08, 2019 17:41 IST
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi - India TV Hindi
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के बीच राज्य में नए अध्यक्ष के नाम पर अबतक सहमति नहीं बन पाई है। प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ में राज्य के हालात और स्थिती को समझने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचीत में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को बदलने के पक्ष में अपनी राय रखी थी। 

इस बातचीत के बाद तय हुआ कि सूबे में पार्टी की कमान किसी ब्राह्मण समुदाय के नेता के हाथों में दी जाए इस संबंध में राहुल गांधी ने ललितेशपति त्रिपाठी और जितिन प्रसाद में से किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए नाम सुझाया। वहीं प्रियंका गांधी ने प्रमोद तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए नाम आगे किया और अलग-अलग नामों के कारण अध्यक्ष पद के लिए अबतक सहमति नहीं बन पाई है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement