Friday, April 19, 2024
Advertisement

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results: यूपी में बीजेपी मीलों आगे, काफी पीछे छूटा महागठबंधन

Uttar Pradesh Lok Sabha seats result: 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के दम पर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। 2014 में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मिली थींं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 23, 2019 23:40 IST
Uttar Pradesh Lok Sabha seats result live updates - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Uttar Pradesh Lok Sabha seats result live updates 

लखनऊ। लोकसभा में सबसे अधिक सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। रुझानों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी की अधिकांश सीटों पर बढ़त बरकरार रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने वाराणसी से जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, और उत्तर प्रदेश की राजनीति के कई बड़े नाम चुनाव लड़ रहे थे। रुझानों की बात करें तो बीजेपी फिलहाल सबसे आगे चल रही है, हालांकि 2014 के मुकाबले उसे सीटों का नुकसान जरूर हुआ है।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 11:09 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव इस लोकसभा चुनाव में अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। वह पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  • 9:31 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया।

  • 9:30 PM (IST)

    भाजपा नेता वरूण गांधी ने पीलीभीत सीट से चुनाव जीत लिया है उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को करीब ढाई लाख वोटों से हराया।

  • 9:29 PM (IST)

    लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन की तरफ से लड़ रहीं सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को करीब तीन लाख 40 हजार वोटों से हराया।

  • 7:15 PM (IST)

    गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन 3,01,664 वोटों से जीते। जीतने के बाद रवि किशन बोले- यह सच्चाई की जीत है।

  • 7:15 PM (IST)

    मुज़फ्फरनगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान जीते। उन्होंने आरएलडी प्रत्याशी अजीत सिंह को हराया।

  • 6:02 PM (IST)

    अमेठी में स्मृति ईरानी जीती हैं, मैं चाहूंगा कि स्मृति ईरानी जी बहुत प्यार से अमेठी की देखभाल करें। उन्हें जीत के लिए बधाई: राहुल गांधी

  • 6:02 PM (IST)

    मैंने चुनाव अभियान में कहा था कि जनता मालिक है। आज जनता ने अपना फैसला दे दिया है। मैं पीएम मोदी को बधाई देता हूं। हमारे जो उम्मीदवार लड़े, उनका धन्यवाद करता हूं। हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। हमें मानना पड़ेगा कि इस चुनाव में मोदी जीते हैं: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

  • 4:58 PM (IST)

    आजमगढ़ से अखिलेश और मैनपुरी से मुलायम आगे, कन्नौज से डिंपल, बदायूं से धर्मेंद्र और फिरोजाबाद से अक्षय पीछे।

  • 4:51 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद याकूब बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल से पीछे चल रहे हैं।

  • 4:37 PM (IST)

    अमेठी से स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से करीब 20,000 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

  • 4:33 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजित सिंह बीजेपी के संजीव बालियान से पीछे चल रहे हैं।

  • 4:29 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से डिंपल यादव बीजेपी के सुब्रत पाठक से करीब 24 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

  • 4:00 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

  • 3:01 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगभग 15000 वोटों के अंतर से अपने करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आगे चल रही है।

  • 2:57 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव लगभग 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 2:50 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव 6,000 वोटों से पीछे।

  • 2:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

  • 2:15 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव से साक्षी महाराज की जीत तय। करीबी प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ा।

  • 2:12 PM (IST)

    यूपी बीजेपी आज लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर शाम 4 बजे लोकसभा चुनावों की जीत का जश्न मनाएगी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे।

  • 12:36 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाकी प्रत्याशियों से काफी आगे चल रहे हैं। मोदी को अभी तक 2,63,583 वोट मिले हैं जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 79,623 वोट मिले हैं।

  • 12:04 PM (IST)

    अपन दल एक सीट पर, अपना दल (सोनेलाल) एक सीट पर, कांग्रेस एक सीट पर एवं राष्ट्रीय लोक दल एक सीट पर आगे है।

  • 12:03 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 57 पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं, 8 सीटों पर समाजवादी पार्टी एवं 11 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी आगे है।

  • 12:02 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं और दोनों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। ये दो सीटें हैं आगरा नॉर्थ और निघासन।

  • 11:34 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से है।

  • 11:05 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाख से ज्यादा वोटों की लीड लेकर आगे चल रहे हैं।

  • 10:40 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के रुझान आ चुके हैं। 55 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, 24 पर महागठबंधन एवं एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

  • 10:25 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी एक बार फिर आगे हो गई हैं।

  • 10:00 AM (IST)

    वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 9:59 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर आगे हो गए हैं।

  • 9:54 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 75 के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 55 पर बीजेपी, 19 पर महागठबंधन और एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

  • 9:36 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी आगे चल रही हैं।

  • 9:24 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ रायबरेली लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। यहां से पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी आगे चल रही हैं।

  • 9:23 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जया प्रदा आगे चल रही हैं।

  • 9:23 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की 61 लोकसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 42 सीटों पर बीजेपी, 18 पर महागठबंधन एवं एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

  • 9:21 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 9:18 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

  • 9:16 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पीछे चल रहे हैं।

  • 9:14 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 9:14 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की 55 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 37 पर बीजेपी, 15 पर गठबंधन और 3 पर कांग्रेस आगे है।

  • 9:11 AM (IST)

    अमेठी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 5,600 वोटों से आगे चल रही हैं।

  • 9:06 AM (IST)

    अमरोहा से बहुजन समाज पार्टी के कुंवर दानिश अली आगे चल रहे हैं।

  • 9:06 AM (IST)

    डुमरियागंज से भारतीय जनता पार्टी के जगदंबिका पाल आगे चल रहे हैं।

  • 9:06 AM (IST)

    फर्रूखाबाद से भारतीय जनता पार्टी के मुकेश राजपूत आगे चल रहे हैं।

  • 9:04 AM (IST)

    गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि किशन आगे चल रहे हैं।

  • 9:04 AM (IST)

    गोंडा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह आगे चल रहे हैं।

  • 9:04 AM (IST)

    कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रजभूषण शरण सिंह आगे चल रहे हैं।

  • 9:04 AM (IST)

    रायबरेली लोकसभा सीट से यूपीए अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी आगे चल रही हैं।

  • 8:58 AM (IST)

    अभी तक उत्तर प्रदेश की 46 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें से बीजेपी 35 पर आगे है। महागठबंधन 9, कांग्रेस 1 एवं अन्य 1 पर आगे है।

  • 8:58 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव पीछे चल रही हैं।

  • 8:56 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार 2,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

  • 8:55 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में 35 सीटों पर बीजेपी, 8 पर महागठबंधन, एक पर कांग्रेस और एक पर अन्य आगे है। अभी तक कुल 45 सीटों के रुझान आ चुके हैं।

  • 8:52 AM (IST)

    आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

  • 8:51 AM (IST)

    कानपुर लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल पीछे चल रहे हैं।

  • 8:43 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के लल्लू सिंह आगे चल रहे हैं।

  • 8:40 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर पीछे चल रहे हैं।

  • 8:39 AM (IST)

    अमेठी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुरुआती रुझानों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया है।

  • 8:39 AM (IST)

    गाजियाबाद लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनरल वीके सिंह आगे चल रहे हैं।

  • 8:38 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं।

  • 8:14 AM (IST)

    उत्तर प्रेदेश में भारतीय जनता पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन 4 एवं अन्य एक सीट पर आगे हैं। अभी तक कुल 13 सीटों के रुझान सामने आए हैं।

  • 8:11 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की 12 सीटों के रुझान आ रहे हैं जिनमें से 7 पर बीजेपी, 4 पर महागठबंधन और 1 पर अन्य आगे है।

  • 8:09 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा 7 और महागठबंधन 2 सीटों पर आगे है।

  • 8:08 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है। झांसी के अलावा अकबरपुर में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। अभी तक 80 में से 2 सीटों के रुझान आए हैं।

  • 8:07 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के झांसी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनुराग शर्मा आगे चल रहे हैं। 

  • 8:06 AM (IST)

    बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि चुनाव जीतने के बाद वे अपना सर्टिफ़िकेट लेकर 25 मई तक दिल्ली पहुंचें।

  • 8:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। हम जल्द ही आपको पहले रुझान के बारे में जानकारी देंगे।

  • 7:40 AM (IST)

    इस बार के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल ने महागठबंधन किया है। हालांकि महागठबंधन को अधिकतर एग्जिट पोल नतीजों में ज्यादा सीटें नहीं दी गई हैं।

  • 7:39 AM (IST)

    2014 में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मिली थी, कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर जीत प्राप्त कर सकी थी और 5 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गई थीं।

  • 7:39 AM (IST)

    2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के दम पर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई थी।

  • 7:11 AM (IST)

    गोरखपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि किशन ने मतगणना से पहले पूजा-अर्चना की।

  • 6:24 AM (IST)

    विपक्ष के कद्दावर नेताओं में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से एवं पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद फर्रूखाबाद से मैदान में हैं।

  • 6:22 AM (IST)

    नोएडा सीट से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सुलतानपुर से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और गाजीपुर सीट से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ताल ठोक रहे हैं। 

  • 6:22 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में कई ऐसी सीटें हैं जिनपर पूरे देश की निगाहें होंगी। यहां की वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ सीट से गृह मंत्री राजनाथ सिंह और गाजियाबाद सीट से केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह मैदान में हैं।

  • 5:44 AM (IST)

    आज उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना होनी है। भारतीय जनता पार्टी का दोबारा सत्ता में आना उत्तर प्रदेश में उसके प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement