Friday, April 19, 2024
Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन BJP से नाराज? कहा नहीं लड़ेंगी चुनाव

सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को पत्र लिखकर घोषणा कर दी कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 05, 2019 14:04 IST
Upset Sumitra Mahajan not to contest Lok Sabha Election- India TV Hindi
Upset Sumitra Mahajan not to contest Lok Sabha Election

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने BJP से नाराज होकर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को पत्र लिखकर घोषणा कर दी कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने भाजपा से अभी तक इंदौर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने पर सवाल पूछा है और चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। 

सुमित्रा महाजन ने अपने पत्र में लिखा 'भारतीय जनता पार्टी ने आज दिनांक तक इंदौर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, यह अनिर्णय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है, हालांकि मैने पार्टी में वरिष्ठों से इस संदर्भ में बहुत पहले ही चर्चा की थी और निर्णय उन्हीं पर छोड़ दिया था। लगता है उनके मन में अब भी कुछ असंमजस है। इसलिए मैं घोषणा करती हूं, कि अब मुझे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है, अत: पार्टी अपना निर्णय मुक्त मन से करे, नि:संकोच होकर करे।'

Upset Sumitra Mahajan not to contest Lok Sabha Election

Upset Sumitra Mahajan not to contest Lok Sabha Election

सुमित्रा महाजन इंदौर की जनता का धन्यवाद भी किया है और पार्टी से आग्रह किया है कि आने वाले दिनों में पार्टी जल्द उम्मीदवारी का फैसला करे ताकि असंमजस की स्थिति साफ हो सके। मध्य प्रदेश में इंदौर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही है और सुमित्रा महाजन इस सीट से लगातार 8 बार सांसद चुनकर आई हैं। 16वीं लोकसभा में सुमित्रा महाजन को लोकसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

2014 के लोकसभा चुनाव में सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट भारी मतों से जीती थी, उन्हें कुल 8,54,972 वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल थे जिन्हें 3,88,071 वोट मिले थे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement