Saturday, April 20, 2024
Advertisement

सुषमा स्वराज का बड़ा बयान, कहा- 2019 में चुनाव नहीं लड़ने का बनाया मन

सुषमा स्वराज ने कहा कि पार्टी की तय करेगी कि क्या करना है, लेकिन वह मन बना चुकी हैं कि 2019 में वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: November 20, 2018 15:16 IST
Sushma Swaraj have made up my mind not to contest next elections- India TV Hindi
Sushma Swaraj have made up my mind not to contest next elections

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बड़ा  बयान आया है। मंगलवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में कहा कि 2019 में चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है। हालांकि उन्होंने इसपर अंतिम फैसला पार्टी पर छोड़ा है।

सुषमा स्वराज ने कहा कि पार्टी की तय करेगी कि क्या करना है, लेकिन वह मन बना चुकी हैं कि 2019 में वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा सांसद भी हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों सुषमा स्वराज का एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। हो सकता है कि स्वास्थ्य कारणों से भी उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया हो।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement