Saturday, April 20, 2024
Advertisement

कर्नाटक के मांड्या कांग्रेस-जदएस कार्यकर्ताओं में अनबन से मिलेगा निर्दलीय सुमनलता को फायदा

सुमनलता कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत सुपरस्टार अम्बरीश की पत्नी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह सहानुभूति की लहर के चलते यहां से चुनाव जीत जायेंगी।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: April 12, 2019 13:53 IST
कर्नाटक के मांड्या कांग्रेस-जदएस कार्यकर्ताओं में अनबन से मिलेगा निर्दलीय सुमनलता को फायदा - India TV Hindi
कर्नाटक के मांड्या कांग्रेस-जदएस कार्यकर्ताओं में अनबन से मिलेगा निर्दलीय सुमनलता को फायदा 

मांड्या: कर्नाटक की मांड्या संसदीय सीट पर कांग्रेस और जद(एस) कार्यकर्ताओ में चल रही अनबन का फायदा निर्दलीय प्रत्याशी, अभिनेत्री-राजनेता सुमनलता अम्बरीश को मिल सकता है। उनके पुत्र अभिषेक का यह आकलन है।

Related Stories

सुमनलता कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत सुपरस्टार अम्बरीश की पत्नी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह सहानुभूति की लहर के चलते यहां से चुनाव जीत जायेंगी। उनके अभिनेता पति अम्बरीश यहां से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए और यहां उनके नाम से बच्चा बच्चा वाकिफ है।

उनका सामना सत्तारूढ़ गठबंधन के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के पुत्र निखिल से है। सुमनलता के प्रचार की कमान उनके पुत्र अभिषेक ने संभाल रखी है और वह आश्वस्त हैं कि उनकी मां इस सीट से विजय हासिल करेंगी।

उन्होंने कहा कि भले ही बड़े नेताओं में आपसी सहमति हो लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर दूसरी है और जद(एस) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। इसका लाभ उनकी मां को मिल सकता है।

मांड्या में वोक्कालिंगा समुदाय बहुमत में है और जदएस सुप्रीमो एचडी देवगौडा का संबंध इसी समुदाय से है। इस समुदाय के प्रभुत्व का पता इस बात से चलता है कि मांड्या लोकसभा की सभी सात विधानसभा सीटें जदएस के नेताओं ने जीती हैं। मांड्या में 18 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement