Thursday, April 25, 2024
Advertisement

बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्‍हा पर फेंका जूता, साध्‍वी प्रज्ञा पर कर रहे थे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस, द‍ेे‍खिए वीडियो

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में गुरुवार दोपहर हंगामा हो गया। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेका गया। हालांकि जूता उनके पास से होकर गुजर गया। घटना के बाद हमला करने वाले शख्स को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 18, 2019 14:00 IST
BJP- India TV Hindi
BJP

भारतीय जनता पार्टी के मुख्‍यालय में गुरुवार दोपहर हंगामा हो गया। यहां एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता जीवीएल नरसिम्‍हा पर जूता फेका गया। हालांकि जूता उनके पास से होकर गुजर गया। घटना के बाद हमला करने वाले शख्स को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। बता दें कि जीवीएल नरसिम्‍हा उस वक्‍त साध्‍वी प्रज्ञा के नामांकन के ऊपर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भूपेंद्र यादव भी उनके साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मौजूद थे। 

जूता फेंकने वाले शख्‍स का नाम डॉ.शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। यह कानपुर का रहने वाला है। फिलहाल भार्गव को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। 

जूता फेंकने वाले भार्गव के पास से कानपुर के भार्गव हॉस्‍पिटल का विजिटिंग कार्ड मिला है। जब इंडिया टीवी ने भार्गव हॉस्‍पिटल से संपर्क किया तो अस्‍पताल की मालिक दया भार्गव ने अपने बेटे से किसी भी प्रकार के संबंध से इन्‍कार किया। उन्‍होंने कहा है कि शक्ति भार्गव का अस्पताल से कोई संबंध नहीं है। 

bjp

BJP

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement