Friday, April 26, 2024
Advertisement

केरल: मंदिर में पूजा करते वक्‍त शशि थरूर घायल, सिर में आए 6 टांके

कांग्रेस नेता शशि थरूर आज मंदिर में पूजा करते समय गिरकर घायल हो गए। थरूर के सिर में चोट आई हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 15, 2019 13:00 IST
shashi tharoor - India TV Hindi
shashi tharoor 

कांग्रेस नेता शशि थरूर आज मंदिर में पूजा करते समय गिरकर घायल हो गए। थरूर के सिर में चोट आई हैं। घायल थरूर को अस्‍पताल ले जाया गया। उनके सिर में 6 टांके लगे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अभी वह खतरे से बाहर हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार थरूर आज तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में पूजा कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान वे घायल हो गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement