Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

समाजवादी पार्टी ने की लोकसभा के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, मुलायम सिंह का भी नाम शामिल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि बदायूं से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव मैदान में उतरेंगे

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: March 08, 2019 12:47 IST
Samajwadi Party announces first list of candidates for upcoming lok sabha elections- India TV Hindi
Samajwadi Party announces first list of candidates for upcoming lok sabha elections

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना अभी जारी होनी है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है, गुरुवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था और अब समाजवादी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि बदायूं से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव मैदान में उतरेंगे, इसी तरह फिरोजाबाद लोकसभा सीट से राम गोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव को टिकट दिया गया है। इनके अलावा इटावा से कमलेश कठेरिया, रॉबर्टगंज से भाईलाल कोल और बहराइच लोकसभा सीट से शब्बीर बाल्मीकि को टिकट दिया गया है।

Samajwadi Party announces first list of candidates for upcoming lok sabha elections

Samajwadi Party announces first list of candidates for upcoming lok sabha elections

समाजवादी पार्टी से पहले गुरुवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी नाम हैं जो क्रमशः रायबरेली और अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे।

Congress 1st list for Lok Sabha Candidates

Congress 1st list for Lok Sabha Candidates

सलमान खुर्शीद को फर्रुखाबाद से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। कुशी नगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री और सहारनपुर से इमरान मसूद कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उन्नाव से अनु टंडन और अकबरपुर से राजाराम पाल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यूपी की 11 सीटों के अलावा गुजरात की 4 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। भरत सोलंकी को आणंद और प्रशांत पटेल को वडोडरा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है।

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement