Friday, March 29, 2024
Advertisement

भाजपाईयों का कांग्रेस में जाते ही बदल जाता है सिलेबस: साध्वी प्रज्ञा

सिद्घू ने कहा था कि मोदी ने देश की सरकारी कंपनियों को नुकसान और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया है। उनसे बड़ा देशद्रोही और कोई नहीं हो सकता।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 30, 2019 14:21 IST
भाजपाईयों का कांग्रेस में जाते ही बदल जाता है सिलेबस: साध्वी प्रज्ञा- India TV Hindi
भाजपाईयों का कांग्रेस में जाते ही बदल जाता है सिलेबस: साध्वी प्रज्ञा

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पंजाब के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्घू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मंगलवार को कहा कि भाजपा के लोगों के कांग्रेस में जाते ही सिलेबस बदल जाते हैं और वे देश विरोधी बातें करने लगते हैं।

Related Stories

नवजोत सिंह सिद्घू ने सोमवार को प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था और उन्हें देशद्रोही तक करार दे दिया था। 

सिद्घू ने कहा था कि मोदी ने देश की सरकारी कंपनियों को नुकसान और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया है। उनसे बड़ा देशद्रोही और कोई नहीं हो सकता।

प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "जब लोग भाजपा में रहते हैं तो देशभक्ति की बातें करते है, कांग्रेस में जाते ही उनका सिलेबस बदल जाता है और वे देश विरोधी बातें करने लगते है, यह सब सिद्घांतों और सत्ता का बदलाव है।" 

तमाम नेताओं के भोपाल में प्रचार करने आने के सवाल पर प्रज्ञा ने कहा, "लोकतंत्र के पर्व में सभी लोग अपने-अपने तरह से हिस्सा लेते हैं, सत्य न तो पराजित होता है और न ही कमजोर होता है, अगर सत्य कमजोर पड़ गया तो प्रलय आ जाएगी।"

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement