Friday, April 26, 2024
Advertisement

बिहार में महागठबंधन की धमकी, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नतीजों में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर बहेगा खून

बिहार में महागठबंधन खुलेआम धमकियों पर उतर आया है। RLSP अध्यक्ष और महागठबंधन के साथी उपेंद्र कुशवाहा ने धमकी दी है कि नतीजों के साथ छेड़छाड़ होने पर खून बहेगा।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 21, 2019 19:07 IST
Upendra Kushwaha- India TV Hindi
Upendra Kushwaha

पटना: बिहार में महागठबंधन खुलेआम धमकियों पर उतर आया है। RLSP अध्यक्ष और महागठबंधन के साथी उपेंद्र कुशवाहा ने धमकी दी है कि नतीजों के साथ छेड़छाड़ होने पर खून बहेगा। उन्होंने कहा कि नतीजों में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर खून बहेगा क्योंकि जनता गलत नतीजों को बर्दाश्त नहीं करेगी। कुशवाहा ने कहा कि BJP EVM के जरिए नतीजों को प्रभावित करना चाहती है और अगर ऐसा हुआ तो हिंसा की संभावना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल भी BJP की साजिश की हिस्सा हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि "वोट की रक्षा के लिए हथियार उठाने की जरूरत पड़ी तो उठाएं। आज जो रिजल्ट की लूट हो रही है इसके लिए हथियार भी उठाना पड़े तो उठाना चाहिए।" साल 2014 के लोकसभा चुनाव में NDA के साथी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा इस बार महागठबंधन के साथ हैं। वह चुनावों से पहले NDA से अलग हो गए थे और तभी से लगातार NDA और BJP पर वार करते रहते हैं।

बता दें कि बिहार में एग्जिट पोल के नतीजे पूरी तरह से एनडीए की तरफ हैं। India TV-CNX के Exit Poll के अनुसार बिहार में भारतीय जनता पार्टी को 15 सीटें, जेडी (यू) को 13, आरजेडी को 5, एलजेपी को 4, कांग्रेस को 2 और आरएलएसपी को 1 को सीट मिलने का अनुमान है। साल 2014 में बिहार में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 22 सीटें जीतीं थीं। भाजपा के अलावा एलजेपी को 6, जदयू को 2, राजद को 4, कांग्रेस को 2 और रालोसपा को 3 सीटें मिलीं थीं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement