Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

पीएम मोदी के ये मंत्री क्या कांग्रेस साथ जाएंगे? बोले हवा का रुख देखकर लूंगा फैसला

लांकि उन्होंने यह भी कहा है कि जबतक केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंतन की सरकार है तबतक वह इस गठबंधन में बने रहेंगे

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: November 10, 2018 15:52 IST
Ramdas Athawale's Statement- India TV Hindi
Ramdas Athawale's Statement

मुंबई। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि वह आने वाले लोकसभा चुनावों में हवा का रुख देखकर तय करेंगे कि किस पार्टी के साथ जाना है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि जबतक केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंतन की सरकार है तबतक वह इस गठबंधन में बने रहेंगे।

रामदास अठावले ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस नेता नसीम खान उन्हें कांग्रेस के साथ आने के लिए कह रह हैं, उन्होंने आगे कहा कि वह 10-15 साल के दौरान कांग्रेस के साथ रहे हैं और इधर (एनडीए) में भी उन्हें 10-15 साल रहना होगा। उन्होंने आगे कहा कि जबतक सरकार है तबतक वह एनडीए के साथ बने रहेंगे। इसके बाद जब अंदाजा लगा लेंगे कि हवा किस दिशा में है तब आगे का निर्णय लेंगे।

कुछ दिन पहले रामदास अठावले ने अयोध्या स्थल को लेकर बयान दिया था जिससे एक नया विवाद छिड़ गया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में विवादित भूमी असल में एक बौद्ध धर्मस्थल है। उन्होंने इसपर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात भी कही थी। रामदास अठावले राहुल गांधी को किसी दलित लड़की के साथ शादी करने की सलाह भी दे चुके हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement