Friday, March 29, 2024
Advertisement

कांग्रेस-एसपी का ये कैसा गठजोड़, उत्तर प्रदेश में खिलाफ़ रायबरेली में साथ?

रायबरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुईं। उनका यहां बाकायदा स्वागत सत्कार हुआ, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा, अखिलेश यूपी में चाहे जो कहें, यहां हम पार्टी के निर्देश पर ही कांग्रेस को समर्थन देंगे।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 03, 2019 9:10 IST
कांग्रेस-एसपी का ये कैसा गठजोड़, उत्तर प्रदेश में खिलाफ़ रायबरेली में साथ?- India TV Hindi
कांग्रेस-एसपी का ये कैसा गठजोड़, उत्तर प्रदेश में खिलाफ़ रायबरेली में साथ?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और महागठबंधन एक दूसरे के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती और एसपी चीफ अखिलेश यादव कांग्रेस पार्टी को बीजेपी जैसी पार्टी बता रहे हैं, मगर इन सबके उलट रायबरेली में माहौल कुछ और ही दिखाई दे रहा है। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता खुलकर कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं और सोनिया गांधी के पक्ष में मतदान की बात कर रहे हैं। 

Related Stories

कल रायबरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुईं। उनका यहां बाकायदा स्वागत सत्कार हुआ, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा, अखिलेश यूपी में चाहे जो कहें, यहां हम पार्टी के निर्देश पर ही कांग्रेस को समर्थन देंगे।

दरअसल ऊंचाहार से एसपी विधायक और पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी को बुलाया गया था। मंच पर एसपी का पोस्टर भी लगा हुआ था जिसमें एसपी प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर थी।यह सभा सोनिया गांधी के समर्थन में रखी गई थी।

बताया जाता है कि मनोज कुमार पांडेय के कांग्रेस में अच्छे संबंध हैं इसलिए उन्होंने प्रियंका को अपने कार्यक्रम में बुलाया था। साथ ही एसपी-बीएसपी ने यहां से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों दल यहां सोनिया को समर्थन दे रहे हैं। प्रियंका ने यहां एसपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement