Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को लंबे अरसे बाद मिला : वरुण गांधी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश को एक लंबे अरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है।

IANS Reported by: IANS
Published on: March 29, 2019 16:26 IST
PM Modi and Varun Gandhi- India TV Hindi
PM Modi and Varun Gandhi

पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश को एक लंबे अरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है।

वरुण शुक्रवार को यहां अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मोदी के लिए देश के सिपाही की तरह उनका झंडा लेकर खड़ा हूं। जो काम उन्होंने पांच साल में किया है, वह अगले पायदान पर जाकर देश के मान सम्मान को बढ़ाए। देश को पूरी दुनिया में आगे ले जाकर छोड़े। एक लंबे अरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है।"

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने किसानों के लिए काफी काम किया है, लेकिन हमारे लिए सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। विपक्षी पार्टियों के द्वारा राजनीति के स्तर को गिराया जा रहा है।"

गौरलब है कि वरुण गांधी अभी सुल्तानपुर से सांसद हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है, और पीलीभीत की सांसद और वरुण की मां मेनका गांधी को इस बार सुल्तानपुर से टिकट दिया है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement